T20 में 14,833 रनों का पहाड़! जोस बटलर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं भारत के ये 3 धाकड़ क्रिकेटर

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर ने टी20 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं कुछ भारतीय क्रिकेटर हैं जो आगे जाकर उनके इस महारिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

CRICKET
1 / 6

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ा. बटलर कई सालों से टी20 में अपना जलवा दिखा रहे हैं. वो दुनियाभर में होने वाले लगभग टूर्नामेट्स का हिस्सा रहे हैं. IPL में भी बटलर का रिकॉर्ड काफी बढ़िया है. बटलर ने रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है, लेकिन ये आगे जाकर बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है. कुछ भारतीय क्रिकेटर हैं जो उनके रिकॉर्ड को ध्वस्त कर आगे जा सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं. (Photo: Indian Cricket Team Instagram & ANI)

विज्ञापन

जोस बटलर बने किंग

जोस बटलर बने किंग2 / 6

जोस बटलर मौजूदा समय में द हंड्रेड लीग में अपना जलवा दिखा रहे हैं. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 22 रन बनाते ही यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बटलर ने वेल्श फायर के खिलाफ मैच में 20 गेंद में 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस तरह बटलर ने अपने टी20 करियर में अब कुल 14,833 रन बना लिए हैं. (Photo: ANI)

विज्ञापन

क्या विराट कोहली तोड़ेंगे रिकॉर्ड?

क्या विराट कोहली तोड़ेंगे रिकॉर्ड?3 / 6

जोस बटलर के रिकॉर्ड को विराट कोहली भी तोड़ सकते हैं. कोहली के नाम 430 मैचों में 14218 रन हैं. कोहली टीम इंडिया से अब टी20 नहीं खेलते हैं. वो IPL में परफॉर्म करते हैं. IPL से कोहली अभी संन्यास के मूड में नहीं हैं. हर साल वो RCB के लिए सबसे ज्यादा बटोरते हैं. आगे जाकर बटलर से आगे कोहली आराम से निकल सकते हैं. दोनों के बीच रनों का अंत भी बहुत कम है. (Photo: Indian Cricket Team Instagram)

रोहित शर्मा निकल सकते हैं आगे

रोहित शर्मा निकल सकते हैं आगे4 / 6

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा भी पीछे नहीं हैं. दसवें नंबर पर मौजूद रोहित अभी तक 12,531 रन ठोक चुके हैं. वो IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते है. रोहित कुछ सालों तक IPL में अपना जलवा बिखेरते रहेंगे. वो भी जोस बटलर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं. रोहित ने टी20 में भी अपने बल्ले से खूब कोहराम मचाया था. उनकी नजरें भी बटलर के रिकॉर्ड को तोड़ने के ऊपर होंगी. (Photo: Indian Cricket Team Instagram)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी करेंगे कमाल

वैभव सूर्यवंशी करेंगे कमाल5 / 6

वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं और उन्होंने छोटी सी उम्र में टी20 क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. IPL में लगातार वो धूम मचा रहे हैं. अब तो उनकी टीम इंडिया में भी एंट्री हो गई है. उनका करियर बहुत लंबा चलने वाला है. जोस बटलर खुद कह चुके हैं कि सूर्यवंशी उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. वैभव जिस तरह से अभी टी20 में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि वो बहुत जल्द बटलर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. (Photo: Indian Cricket Team Instagram)

बटलर भी बढ़ते जाएंगे आगे

बटलर भी बढ़ते जाएंगे आगे6 / 6

भारतीय खिलाड़ी सिर्फ टीम इंडिया और IPL में ही खेलते हैं. खिलाड़ियों को बाहरी लीग में खेलने की अनुमति नहीं है. जोस बटलर के साथ ऐसा नहीं है. वो दुनियाभर में जाकर टी20 क्रिकेट खेलते हैं. इस फॉर्मेट में वो आगे भी कई सालों तक खेलते रहेंगे. इस लिहाज से देखा जाए तो उनके रनों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ेगा. हो सकता है कि वो बीस हजार से ज्यादा रन बना दें. बटलर जिस अंदाज में खेलते हैं, उससे कहा जा सकता है कि वो आगे बड़ा कारनामा कर सकते हैं. (Photo: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन