IND vs SL 3rd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार (30 जुलाई) को खेलेगा। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश क्लीन स्वीप करने की होगी, जबकि श्रीलंका के पास अपना सम्मान बचाने का आखिरी मौका होगा। टीम इंडिया इस मैच में अपनी प्लेइंग XI में बदलाव कर सकती है। इस मैच में टीम मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों को आजमा सकती है।
संजू को मिल सकता है एक और मौका
संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 मैच में मौका मिला था। इस मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वो बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। टीम मैनेजमेंट पहले ही कहा चुका है कि वो संजू को समय देना चाहते हैं। इसी वजह से वो एक बार फिर टीम इंडिया में की प्लेइंग XI में नजर आ सकते हैं।
खलील को मिल सकता है मौका
मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन अभी तक इस सीरीज में कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने दो मैचों में एक ही विकेट हासिल किया है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें इस मैच में आराम दे सकता है। उनकी जगह पर टीम इंडिया खलील अहमद को भी मौका दे सकती है।
सुंदर को भी मिल सकता है मौका
अक्षर पटेल ने इस सीरीज में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने जरूरत के समय टीम इंडिया को विकेट दिलाया है। लेकिन सुंदर को मौका देने के लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट भी सुंदर को एक अच्छे ऑलराउंडर के रूप में तैयार करना चाहता है। ऐसे में उन्हें भी मौका मिल सकता है।
टीम इंडिया की संभावित XI: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, खलील अहमद।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: आज कितने पदक जीत सकता है भारत? देखें तीसरे दिन का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? यहां देखें जीत-हार का हर अपडेट
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय खिलाड़ी को लगा झटका, जीत के बाद भी फिर खेलना होगा मैच
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
14 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
24 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: सैमसन ने जड़ा अर्धशतक, ईशान भी मचा रहे धमाल, भारत का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines