IND vs SA: ईडन गार्डन्स में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीते हैं इतने मैच

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. भारतीय टीम करीब 6 साल बाद इस मैदान पर टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. मैच से पहले यहां जानिए ईडन गार्डन्स में कैसा रहा है भारत और साउथ अफ्रीका का टेस्ट रिकॉर्ड?

India vs South Africa

India vs South Africa

India vs South Africa: वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अब अपने घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम इस मैदान पर करीब 6 साल बाद टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. मैच से पहले आइए जानते हैं ईडन गार्डन्स में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड?

विज्ञापन

ईडन गार्डन्स में कैसा टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड?

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम ने सबसे पहले साल 1934 में टेस्ट मैच खेला था. इस मैदान पर भारत ने अब तक कुल 42 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 13 मैचों में टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 20 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. भारत को आखिरी बार यहां साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. टीम इंडिया ने इस मैदान पर आखिरी बार 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, जिसमें टीम ने पारी और 46 रनों से जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कब, कहां और कैसे LIVE देख पाएंगे IPL 2026 की फुल रिटेंशन लिस्ट, नोट कर लीजिए टाइमिंग

ईडन गार्डन्स में IND vs SA में किसका पलड़ा भारी?

वहीं, ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 3 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 2 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि प्रोटियाज टीम को एक मैच में जीत नसीब हुई है. वहीं, भारतीय सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो प्रोटियाज टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है.

अफ्रीकी टीम ने भारत में अब तक 19 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 मुकाबलों में अफ्रीकी टीम को जीत मिली है, जबकि 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. अफ्रीकी टीम को भारत में पिछले 15 सालों से जीत नहीं मिली है. घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है और अफ्रीकी टीम के खिलाफ हमेशा से पलड़ा भारी रहा है.

विज्ञापन

IND vs SA: दोनों टीमों का टेस्ट स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाशदीप.

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडन माक्ररम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरिन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ