Suryakumar Yadav On Catch Controversy: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अद्भुत कैच लपका। जिसे ‘कैच ऑफ द सेंचुरी’ भी कहा जा रहा है। इस कैच पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर आउट हुए थे। अगर सूर्या ये कैच नहीं ले पाते, तो शायद टीम इंडिया वर्ल्ड कप न जीत पाती। हालांकि सूर्या के इस कैच पर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं। जिन्हें शायद भारत की जीत नहीं पच रही। कहा जा रहा है कि सूर्या ने जब कैच लिया तो उनका पैर बाउंड्री से टच हो गया था। दूसरी ओर ये भी सामने आया कि जहां सूर्या ने कैच लिया, वहां बाउंड्री कुशन होना चाहिए था, जो किसी वजह से पीछे हो गया था। अब इस पूरे मामले पर सूर्यकुमार ने खुद चुप्पी तोड़ दी है।
”मैंने बाउंड्री लाइन को नहीं छुआ था”
सूर्या ने बुधवार को कैच विवाद पर मीडिया से कहा- ”फाइनल में जब मैंने बॉल पकड़ी तो मैंने बाउंड्री लाइन को नहीं छुआ था। हम सभी को खुश नहीं रख सकते। सूर्या ने आगे कहा- जो मुझे सही लगा, मैंने वही किया। ईश्वर की कृपा से जब बॉल मेरे पास आई, तो मैं वहीं खड़ा था। मुझे ये कैच लेने का अवसर मिला। मैं उस पल को हमेशा एंजॉय करता रहूंगा। सूर्या का ये भी कहना है कि हमने ऐसे कैच लेने की काफी प्रैक्टिस की है। मैच के दौरान मैंने अपने मन को शांत रखा। ऊपर वाले ने मुझे देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का मौका दिया।”
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या विराट कोहली के चौके ने हिला दिया था बाउंड्री कुशन? सामने आया नया बवाल
कई दिग्गज कर चुके हैं तारीफ
सूर्या ने इस बयान के जरिए साफ कर दिया है कि उनका पैर बाउंड्री से टच नहीं हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब भी दे दिया है। सूर्या के इस शानदार कैच पर उन्हें दुनियाभर के दिग्गज क्रिकेटर्स ने बधाई भी दी थी। खुद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शॉन पोलाक ने उनके कैच की तारीफ करते हुए इस विवाद को गलत बताया था। आपको बता दें कि सूर्या के इस कैच से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें विराट कोहली के चौके को रोकने के चक्कर में साउथ अफ्रीका के फील्डर ने बाउंड्री रोप डिस्टर्ब कर दी थी। ऐसा पहले ही ओवर में हो गया था। ऐसे में दोनों टीमों के लिए स्थिति एक जैसी थी। इसलिए इस शानदार कैच पर विवाद नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्या के कैच पर भारत के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, क्रिकेट के नियम से खत्म किया सस्पेंस
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या सूर्यकुमार यादव का पैर बाउंड्री से हो गया था टच? विरोधियों को नहीं पच रही भारत की जीत!
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
22 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
25 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
1 hr agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines