Suryakumar Yadav Catch: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में शानदार कैच लपककर साउथ अफ्रीका के जबड़े से मैच खींच लिया था। सूर्या के बाउंड्री लाइन के पास लपके शानदार कैच की वजह से डेविड मिलर को पवेलियन वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस कैच को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि सूर्या का पैर बाउंड्री कुशन को टच कर गया था। वहीं नियमों का हवाला देकर ये भी कहा जा रहा है कि कुशन पहले आगे की तरफ था, लेकिन बाद में उसे पीछे कर दिया गया। ऐसे में सूर्या ने जिस जगह कैच लिया, वहां पहले कुशन रखा हुआ था। इस तरह डेविड मिलर को नॉटआउट करार दिया जाना चाहिए था। अब इस पूरे विवाद के बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय रखी है।
दिमाग खुला रखने की जरूरत
आकाश चोपड़ा ने नियमों का हवाला देते हुए कहा- आपको अपना दिमाग खोलने की जरूरत है। लोगों का कहना है कि वहां मूल सफेद रेखा दिखाई दे रही थी। कहा जा रहा है कि स्कर्टिंग को पैरों से पीछे धकेला गया। मुझे लगता है कि आपको दिमाग को खोलकर नियमों को समझने की जरूरत है। आकाश ने आगे कहा कि इसे भले ही सीमा रेखा माना जाता है, लेकिन मैदान में एक ही पिच पर मैच नहीं खेले जाते हैं। पिच अलग-अलग होने के चलते वहां से इसकी दूरी मापी जाती है।
अलग-अलग पिचों के लिए इस्तेमाल होती है बाउंड्री लाइन
ये सच है कि व्हाइट लाइन को सीमा रेखा माना जाता है, लेकिन वह रेखा स्कर्टिंग से आगे इसलिए थी, क्योंकि मैदान पर कई पिचें हैं। इसलिए जब मैच एक पिच से दूसरी पिच पर शिफ्ट होता है, तो बाउंड्री रोप को उसी हिसाब से एडजस्ट किया जाता है। यह बारबाडोस में खेला जाने वाला पहला मैच नहीं था। इसलिए मेरा मानना है कि मार्किंग को मूल पिच के लिए किया गया था। फिर जब पिच बदली गई तो वह वहां रह गई। ऐसे में ऐसा कुछ नहीं है, मैदान पर उसके मार्क रह जाते हैं। नियमानुसार सब कुछ सही था।
क्लीन कैच था
आकाश चोपड़ा ने सूर्या के कैच को क्लीन कैच बताया। उन्होंने कहा कि जब सूर्या ने कैच लिया, तब वह अंदर थे। जब वह बाउंड्री के अंदर गए तो इससे पहले ही उन्होंने गेंद को ऊपर फेंक दिया। फिर वापस आकर उन्होंने गेंद को पकड़ लिया। ऐसा कोई एंगल नहीं था, जिससे यह साफ नहीं दिख रहा हो। वहां कम से कम 30-40 कैमरे थे। उनसे कुछ भी छुपा हुआ नहीं था। आपको बता दें कि इससे पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज शॉन पोलाक ने भी सूर्या के कैच की तारीफ कर इसे क्लीन कैच बताया था।
ये भी पढ़ें: Video: क्या एनरिक नॉर्टजे ने हिला दी थी बाउंड्री, सूर्या के कैच विवाद पर सामने आई नई तस्वीर
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
13 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
23 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
50 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines