हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs PAK: भूला...रोहित शर्मा से टॉस के दौरान हुआ ब्लंडर, बाबर आजम की छूट गई हंसी, देखें वीडियो

Rohit Sharma Babar Azam IND vs PAK Toss: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से एक ब्लंडर हो गया। जिसका काफी मजाक बना रहा है।

विज्ञापन
Rohit Sharma Babar Azam IND vs PAK Toss

Rohit Sharma Babar Azam IND vs PAK Toss: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के भूलने की बीमारी से सब वाकिफ हैं। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में उनकी इस ‘बीमारी’ का खुलासा किया था। रोहित होटल में वॉलेट और फोन तक भूल जाते हैं। उन्हें एयरपोर्ट जाकर ये सब याद आता है। रोहित की इस भूलने की बीमारी को कई बार लाइव भी देखा गया है। ऐसा ही वाकया भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में टी-20 विश्व कप के मैच के दौरान देखने को मिला।

टॉस के दौरान कॉइन भूल गए रोहित शर्मा 

हुआ यूं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान टॉस के लिए तैयार खड़े थे। दर्शकों से खचाखच भरे न्यूयॉर्क के स्टेडियम में शोर के बीच रोहित से टॉस का सिक्का उछालने के बारे में कहा गया। रवि शास्त्री ने जैसे ही उनसे सिक्का उछालने के लिए कहा तो रोहित मैच रेफरी से सिक्का मांगने लगे, जबकि ये कॉइन उनकी जेब में ही रखा था। जैसे ही रोहित को ये याद आया कि कॉइन तो उनकी पॉकेट में ही है, तो उन्होंने जेब से इसे निकालकर उछाल दिया। ये नजारा देख बाबर आजम की हंसी छूट गई। वह खिलखिलाकर हंसने लगे।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी 2023 को खेले गए मुकाबले में भी रोहित का टॉस के दौरान मजाक बना था। वह टॉस के बाद ये फैसला करना ही भूल गए कि बल्लेबाजी लेनी है या गेंदबाजी। काफी देर तक वे इसके बारे में सोचते रहे। आखिरकार उन्हें याद आया कि गेंदबाजी लेनी है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के पक्ष में गया टॉस

बाबर ने कॉइन उछालने के बाद हेड्स कॉल किया। आखिरकार नतीजा उन्हीं के पक्ष में गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हालांकि बारिश ने मैच में खलल डाला। इसकी वजह से टॉस में देरी हुई। फिर जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने आई तो शाहीन अफरीदी के एक ओवर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: नासाउ की पिच में क्या है गड़बड़? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

विज्ञापन

रोहित ने जड़ा छक्का 

रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी की धज्जियां उड़ा दीं। पहले ओवर में उन्होंने एक छक्का ठोक कुल 8 रन जड़े। इसमें तीसरी गेंद पर धमाकेदार छक्का भी शामिल रहा। हालांकि इसके बाद बारिश शुरू हो गई। फिर दोनों टीमों के खिलाड़ियों को वापस लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान की हार कारण बन सकते हैं उसके ही ये 4 खिलाड़ी 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND Vs PAK: मैच से पहले सोशल मीडिया पर लगी मीम्स की झड़ी, नहीं रोक पाएंगे हंसी

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘भारत जीता तो बिकिनी में शेयर करूंगी फोटोज’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola