India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी किसी खेल में टक्कर होती है, तो रोमांच के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिलता है. क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें टिकी रहती हैं, लेकिन इस बार दोनों देशों के बीच होने वाली बॉक्सिंग फाइट ने सबका ध्यान खींचा है. दुबई में भारत और पाकिस्तान के बॉक्सरों के बीच होने वाले मुकाबले से पहले ही माहौल गरमा गया, जब रिंग में उतरने से पहले दोनों देशों के बॉक्सर स्टेज पर ही भिड़ गए.
विवाद इतना बढ़ गया कि भारतीय बॉक्सर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को थप्पड़ भी जड़ दिया. मामला बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों खिलाड़ियों को अलग किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.
फेस-ऑफ के दौरान भिड़े भारत-पाकिस्तान के बॉक्सर
दरअसल, यह घटना दुबई में आयोजित ‘फ्यूरी बाय द सी’ मुक्का बॉक्सिंग प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई. प्री-फाइट फेस-ऑफ के दौरान भारतीय इन्फ्लुएंसर और बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी स्टेज पर थप्पड़ जड़ दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रहीम ने अपनी बातों और हरकतों से मनीष को उकसाया था. इसके बाद फेस-ऑफ के दौरान दोनों के बीच तनाव बढ़ गया. रहीम की हरकत देखकर मनीष का पारा चढ़ गया और उन्होंने रहीम को सरेआम थप्पड़ मार दिया.
थप्पड़ पड़ते ही इवेंट का माहौल बेहद गरमा गया और दोनों बॉक्सर आपस में भिड़ने के लिए तैयार हो गए. हालांकि, घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया और दोनों को खींचकर अलग किया. वरना वहीं फाइट शुरू हो जाती. इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत? जिसके लिए बीच मैच में रोकना पड़ा खेल
6 नवंबर को होगी भिड़ंत
भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा और पाकिस्तानी बॉक्सर रहीम परदेसी के बीच यह मुकाबला 6 नवंबर को दुबई के निक्की बीच पर होना है. मनीष शर्मा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ बॉक्सिंग में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. गुरुग्राम के बादशाहपुर में जन्मे शर्मा एक YouTuber और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक शौकिया बॉक्सर हैं. उन्होंने 2013 में अपना यूट्यूब चैनल ‘हाफ इंजीनियर’ लॉन्च किया. वहीं, रहीम परदेसी पाकिस्तान के चर्चित सोशल मीडिया पर्सनालिटी और बॉक्सर हैं. मुकाबले से ठीक पहले हुए इस विवाद ने फाइट का रोमांच और बढ़ा दिया है, जिससे अब सबकी नजरें 6 नवंबर को होने वाली इस भिड़ंत पर टिकी हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, डेरिल मिचेल के रन आउट को बताया मैच का टर्निंग पॉइंट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
22 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines