भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, इस खिलाड़ी ने कर दिखाया कमाल 

IND vs PAK Match: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को फिर से धूल चटा दी है। पाकिस्तान मैच में बढ़त बनाने के बावजूद हार गया। टीम इंडिया अब टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 

IND vs PAK Match

IND vs PAK Match

IND vs PAK Match: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 2-1 से रौंद कर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। जबकि, पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल अहमद नदीम ने किया। भारतीय टीम इस जीत के साथ अब तक टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। जबकि, पाकिस्तान टीम की ये पहली हार है। भारत अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है, जबकि पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी ने किया कमाल

टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए दो गोल किए। इन्हीं दोनों गोल की वजह से टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत मिली।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है भारत

भारत ने पाकिस्तान को रौंद कर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। 3 बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में चीन को 3-0, जापान को 5-1, मलेशिया को 8-1 से के अंतर हराया था। जबकि, टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ मैच खेला है।

विज्ञापन

पाकिस्तान की पहली हार

पाकिस्तान की टीम ने भी टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने  अब तक कुल 4 मैच खेले थे, जिसमें उसे 2 मैच में जीत मिली थी। जबकि 2 मैच टीम ने ड्रॉ खेले थे। पाकिस्तान ने मलेशिया और साउथ कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था, जबकि टीम ने जापान को 2-1 और चीन को 5-1 के अंतर से हराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ