IND vs NZ, Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए. पिछले 6 मैचों से बेंच पर बैठे रहने के बाद 15 साल के वैभव को भारत की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. फैंस को उम्मीद थी कि वैभव इस मौके का फायदा उठाते हुए कीवी गेंदबाजों के खूब छक्के छुड़ाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. वैभव ने सिर्फ 8 गेंदों का सामना किया और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए. वह आउट होने के बाद काफी निराश भी दिखे.
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर हुए आउट
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को जल्द ही पहला झटका लग गया और संजू सैमसन सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं. संजू के आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. फैंस को उम्मीद थी कि वैभव कीवी गेंदबाजों की अच्छे से खबर लेंगे और तेजी से रन बनाएंगे, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका. पिछले 6 मैचों से बेंच पर बैठने रहने के बाद मैदान पर उतरे वैभव बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं दिखे और सिर्फ 8 गेंदें खेलकर सस्ते में ही आउट हो गए. उनके बल्ले से एक छक्का तो दूर एक चौका भी नहीं देखने को मिला. वैभव ने महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें नाथन स्मिथ ने अपना शिकार बनाया.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक, पाकिस्तान के बाद किया ये कारनामा
ईशान किशन की जगह मिला था मौका
वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद से ही प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे थे. वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला और वह पूरी सीरीज बेंच पर ही बैठे नजर आए. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी उन्हें मौका नहीं मिला था. हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के चोटिल होने के बाद वैभव को दूसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया गया.
लंबे इंतजार के बाद वैभव की प्लेइंग 11 में वापसी तो हुई, लेकिन उन्हें ओपनिंग करने का मौका नहीं मिला. वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए, जिसके कारण भी वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. इस खराब प्रदर्शन के बाद वैभव के तीसरे टी20 में भी मौका मिलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है. अब देखना होगा कि उन्हें अगले मुकाबले में मौका मिलता है या नहीं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: तिलक वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में एक साल में सबसे ज्यादा कैच पकड़कर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
हार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
20 mins ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
27 mins agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
51 mins agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
1 hr agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
3 hrs agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines