IND vs NZ: तिलक वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में एक साल में सबसे ज्यादा कैच पकड़कर रचा इतिहास
IND vs NZ: भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में तिलक ने दो शानदार कैच पकड़कर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया, जिसे तोड़ना किसी भी फील्डर के लिए आसान नहीं होगा.
तिलक वर्मा ने साल 2026 में पकड़े सबसे ज्यादा 26 कैच (PIC Credit - ANI)
IND vs NZ, Tilak Varma Creates History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इतिहास रच दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तिलक ने दो शानदार कैच पकड़कर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया, जिसे आने वाले समय में तोड़ना किसी भी फील्डर के लिए आसान नहीं होगा. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
विज्ञापन
तिलक वर्मा ने T20I में रचा इतिहास
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड की पारी के शुरुआती तीन ओवर के अंदर दो शानदार कैच पकड़े. तिलक ने मैच के दूसरे ओवर में टिम सीफर्ट का कैच लपका और फिर तीसरे ओवर में डेरिल मिचेल का कैच पकड़कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ तिलक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बतौर फील्डर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
विज्ञापन
तिलक साल 2026 में अब तक बतौर फील्डर सबसे ज्यादा 26 कैच पकड़े हैं. इस मामले में उन्होंने इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने पिछले साल यानी 2025 में कुल 25 कैच लिए थे. वहीं, यूएई के मोहम्मद वसीम ने 2024 में 24 कैच पकड़े थे.
इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 41 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. मेजबान टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.
विज्ञापन
वहीं, बेवन जैकब्स ने 46 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा, फिन एलन ने 16 रन, टिम सीफर्ट ने 7 रन, डेरिल मिचेल ने 6 रन बनाए. कप्तान मिचेल सैंटनर 4 और ब्रेसवेल 10 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिले.