BGT से पहले ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, साउथ अफ्रीका के सामने 99 रन पर सिमटी पूरी टीम, मिला फॉलोऑन
SA vs AUS: साउथ अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की हालत बेहद खराब है. दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 100 रन भी नहीं बना सकी और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया.
साउथ अफ्रीका के सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने (PIC Credit - PTI)
South Africa vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जनवरी 2027 में प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) खेली जानी है. हर साल होने वाली इस पांचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि, इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत बेहद खराब नजर आ रही है. साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे टेस्ट में बुरी तरह मुश्किल में फंस गई है. गकेबरहा में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में कप्तान टेम्बा बावुमा की शानदार 179 रनों की पारी के दम पर 9 विकेट पर 425 रन बनाकर पारी घोषित की, जिसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 99 रन पर सिमट गई.
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ को छोड़कर कंगारू टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका. साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए, जबकि कगिसो रबाडा ने 2 विकेट हासिल किए.
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 99 रन पर सिमटी
गकेबरहा में जारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ी मुश्किल में फंस गई है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित की थी. मेजबान टीम की ओर से कप्तान टेम्बा बावुमा ने 334 गेंदों पर 179 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 18 चौके और एक छक्का जड़ा. वहीं, मार्को यानसेन ने 85 और साइमन हार्मर ने 82 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे दिन महज 99 रन पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर निक मैडिनसन बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ट्रेविस हेड सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
इसके बाद स्कॉट बोलैंड महज 2 और मार्नस लाबुशेन भी 14 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए. उन्होंने 88 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. इसके अलावा, मैट रेनशॉ ने 12, एलेक्स कैरी ने शून्य, ब्यू वेबस्टर ने 13 और कप्तान पैट कमिंस ने 7 रन बनाए. मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोश हेजलवुड 2 रन पर नाबाद रहे. इस तरह साउथ अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 326 रनों की बड़ी बढ़त मिली और उसने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दे दिया.
विज्ञापन
That’s A Wrap! 💥
Australia have been bowled out for just 99, handing #TheProteas a massive first-innings lead! 👏😤
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमर तोड़ दी. अफ्रीकी टीम ओर से मार्को यानसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. उनके अलावा, कगिसो रबाडा ने 12 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं, वियान मुल्डर को 2 विकेट और एनरिक नॉर्खिया ने 1 विकेट मिला. वहीं, फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. निक मैडिसन महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. इससे ऑस्ट्रेलिया पर दबाव और बढ़ गया है और प्रोटियाज टीम जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है.
Jansen With A Five-For! 😤
Marco Jansen has ripped through the Aussie batting line-up to claim his first five-wicket haul against them! 🇿🇦
साउथ अफ्रीका ने लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले 1970 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया था. उससे पहले 1902 में दोनों टीमों के बीच ऐसा हुआ था, जब मुकाबला ड्रॉ रहा था. वहीं, 1967 और 1970 में फॉलोऑन देने के बाद साउथ अफ्रीका जीत दर्ज करने में सफल रहा था. साउथ अफ्रीका का फॉलोऑन देने के बाद का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. आंकड़ों के अनुसार, टीम ने पिछले 32 मौकों पर विपक्षी टीम को फॉलोऑन देने के बाद 27 मुकाबले जीते, जबकि 5 मैच ड्रॉ रहे. ऐसे में इस बार भी अफ्रीकी टीम की नजर जीत पर होगी.