IND vs NZ, Shreyas Iyer: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. श्रेयस ने 23 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217. 39 का रहा. इस तूफानी फिफ्टी के साथ कप्तान अय्यर ने सिर्फ भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाय, बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. इस अर्धशकीय पारी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यावद का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा सूर्यकुमार यावद का बड़ा रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्ले का दम दिखाया. श्रेयस ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 22 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक दिया. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और तीन चौके लगाए. हालांकि, फिफ्टी पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए. लेकिन इस तूफानी अर्धशतक के साथ वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज T20I फिफ्टी बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
सूर्यकुमार ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में 23 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई थी. भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्या ने उसी सीरीज में गुवाहाटी में 25 गेंदों में भी फिफ्टी लगाई थी. हालांकि, अब अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर सूर्यकुमार को पीछे छोड़ दिया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी20I अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान
22 गेंदों – श्रेयस अय्यर , हैमिल्टन, 2026
23 गेंदों – सूर्यकुमार यादव द्वारा, रायपुर, 2026,
25 गेंदों – सूर्यकुमार यादव, गुवाहाटी
इस मामले में रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे
वहीं, इस फिफ्टी के साथ श्रेयस ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. श्रेयस SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में T20I में सबसे कम पारियों में 3 अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 10 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि रोहित ने यह कारनामा 14 पारियों में किया था. दोनों ने SENA देशों में अब तक 3-3 अर्धशतक लगाए हैं.
SENA देशों में सबसे ज्यादा T20I 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान
3 – श्रेयस अय्यर (10 पारियां)*
3 – रोहित शर्मा (14 पारियां)
2 – सूर्यकुमार (9 पारियां)
2 – विराट कोहली (14 पारियां)
ईशान किशन के साथ की तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने जल्द ही शुरुआती दो विकेट गंवा दिए. महज 19 रन के स्कोर पर भारत के दो विकेट गिर गए थे. हालांकि, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. इसी के साथ श्रेयस और ईशान के नाम न्यूजीलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में तीसरे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
श्रेयस ने 50 रन बनाए, जबकि ईशान 32 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली. इन दोनों की शानदार पारियों के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा.
न्यूजीलैंड में IND vs NZ T20I सीरीज में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप
93 – ईशान किशन और श्रेयस अय्यर, हैमिल्टन, 2026*
86 – श्रेयस अय्यर और केएल राहुल, ऑकलैंड, 2020
46 – अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर, ऑकलैंड, 2026
ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा के लिए आई खुशखबरी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
43 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
55 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
58 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines