India vs New Zealand 5th T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बनाए थे. जवाब में उतरी मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 93 रनों की पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन बनाए.
हालांकि, इस हार के बाद भी भारत ने इस 5 मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने लगातार शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन फिर कीवी टीम ने शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मुकाबले अपने नाम किए.
श्रेयस-ईशान के अर्धशतकों से भारत ने बनाए थे 191 रन
5वें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 19 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिया. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा 2 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और इसके बाद संजू सैमसन भी 10 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए. शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. ईशान और श्रेयस ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 93 रनों की अहम साझेदारी की. ईशान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े.
वहीं, श्रेयस ने भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और सिर्फ 23 गेंदों में 50 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए. इन दोनों के आउट होने के बाद तिलक वर्मा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 8 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में नमन धीर ने 33 रन और नीतीश ने 22 रन बनाकर टीम को 191 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए. वहीं, न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: भारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 T20I छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और सिर्फ 9 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया. फिन एनल महज 2 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट एक छोर टिके रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली. हालांकि, वह शतक लगाने से चूक गए. अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के जड़े. इस शानदार पारी के दौरान सीफर्ट ने डेरिल मिचेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की, जबकि ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया.
फिलिप्स ने 38 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए. सीफर्ट-फिलिप्स की पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने तूफानी अर्धशतक ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
3 hrs agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
3 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines