IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने तूफानी अर्धशतक ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, इस तूफानी फिफ्टी के साथ अय्यर ने 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए और रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया.
श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों में जड़ा अर्धशतक (PIC credit - @BCCI/X)
IND vs NZ, Shreyas Iyer: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. श्रेयस ने 23 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217. 39 का रहा. इस तूफानी फिफ्टी के साथ कप्तान अय्यर ने सिर्फ भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाय, बल्कि 3 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. इस अर्धशकीय पारी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यावद का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा सूर्यकुमार यावद का बड़ा रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्ले का दम दिखाया. श्रेयस ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 22 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक ठोक दिया. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और तीन चौके लगाए. हालांकि, फिफ्टी पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए. लेकिन इस तूफानी अर्धशतक के साथ वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज T20I फिफ्टी बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में 23 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई थी. भारत को T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्या ने उसी सीरीज में गुवाहाटी में 25 गेंदों में भी फिफ्टी लगाई थी. हालांकि, अब अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर सूर्यकुमार को पीछे छोड़ दिया है.
वहीं, इस फिफ्टी के साथ श्रेयस ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. श्रेयस SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में T20I में सबसे कम पारियों में 3 अर्धशतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 10 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि रोहित ने यह कारनामा 14 पारियों में किया था. दोनों ने SENA देशों में अब तक 3-3 अर्धशतक लगाए हैं.
ईशान किशन के साथ की तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने जल्द ही शुरुआती दो विकेट गंवा दिए. महज 19 रन के स्कोर पर भारत के दो विकेट गिर गए थे. हालांकि, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. इसी के साथ श्रेयस और ईशान के नाम न्यूजीलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में तीसरे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
श्रेयस ने 50 रन बनाए, जबकि ईशान 32 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली. इन दोनों की शानदार पारियों के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा.
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में IND vs NZ T20I सीरीज में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप
93 – ईशान किशन और श्रेयस अय्यर, हैमिल्टन, 2026* 86 – श्रेयस अय्यर और केएल राहुल, ऑकलैंड, 2020 46 – अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर, ऑकलैंड, 2026