India vs New Zealand: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 192 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कीवी टीम ने 18 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मैच में भारतीय टीम को ऑलराउंडर नमन धीर की एक गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना भारत को भारी पड़ गया. जीवनदान मिलने के बाद सीफर्ट ने इसका पूरा फायदा उठाया और 50 गेंदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी.
नमन धीर ने छोड़ा टिम सीफर्ट का आसान कैच
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को दूसरे ही ओवर में महज 9 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. फिन एनल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद भारत को चौथे ओवर में टिम सीफर्ट के रूप में एक और सफलता हासिल करने का मौका मिला, लेकिन नमन धीर की गलती के कारण ऐसा नहीं हो सका. सीफर्ट जब 13 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी नमन ने अर्शदीप सिंह के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर उनका आसान कैच छोड़ दिया. गेंद डीप थर्ड की तरफ गई थी, लेकिन नमन उसे पकड़ने में नाकाम रहे. इसके बाद सीफर्ट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली.
जीवनदान मिलने के बाद सीफर्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने भी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 38 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए. इन दोनों की पारियों की बदलौत न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 195 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया. हालांकि, भारतीय टीम शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. इस तरह भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ T20I सीरीज में 341 रन ठोककर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
श्रेयस और ईशान तूफानी पारी गई बेकार
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की शानदार पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए. श्रेयस ने 23 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की अहम साझेदारी हुई. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने सबसे सफल गेंदबाज रहे और 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 4 विकेट झटके. उनके अलावा, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर को भी 2-2 सफलताएं मिलीं. जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने सीफर्ट और फिलिप्स की पारियों के दम पर 192 रनों का लक्ष्य 18 ओवर में हासिल कर लिया.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: 5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मैच, भारत ने 3-2 से जीती सीरीज
संबंधित खबरें
9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
3 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
3 hrs agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines