हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मुकाबला? जानिए TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम तीसरे टी20 मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 27 अक्टूबर को होगा तीसरा टी20I मैच (PIC Credit - ANI)

India vs New Zealand 3rd T20I Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया ने क्राइस्टचर्च में खेले गए शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें तीसरे टी20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि मेजबान टीम वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो आइए जानते हैं आप भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मैच कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. फिलहाल टीम इंडिया इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है.

कितने बजे शुरू होगा बीच मुकाबला?

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा T20I मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

टीवी पर कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports) पर किया जा रहा है. भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर विभिन्न भाषाओं में तीसरे टी20 मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, सोनी लिव पर लाइव मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

फ्री में कैसे देखें IND vs NZ तीसरा टी20 मैच?

अगर आप भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं, तो DD फ्री डिश के जरिए DD स्पोर्ट्स पर आप मुफ्त में लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. भारतीय फैंस घर बैठे DD स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच का आनंद ले सकते हैं. इसके लिए आपको एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- INDW vs ZIMW: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक, टीम इंडिया का विशाल स्कोर

विज्ञापन

IND vs NZ T20I: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र.

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), डेवॉन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शाहीन अफरीदी ने की मोहम्मद शमी की बराबरी, वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ हासिल किया बड़ा मुकाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola