शाहीन अफरीदी ने की मोहम्मद शमी की बराबरी, वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ हासिल किया बड़ा मुकाम

PAK vs ENG: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. शाहीन इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली है.

Shaheen Afridi

शाहीन अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 150 विकेट (PIC credit - X)

Pakistan vs England, Shaheen Afridi: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. शाहीन ने मैच में पहला विकेट लेते ही अपने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए. इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन उनका 150वां शिकार बने. इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने वकार यूनुस और शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली.

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 150 विकेट

पाकिस्तान के तेज गेंदजबाज शाहीन अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. शाहीन को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी, जिसे उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही टॉम बैंटन को आउट कर हासिल कर लिया. शाहीन ने 80 वनडे मैचों में 150 विकेट पूरे किए है. इसी के साथ वह वनडे में 150 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

इस मामले में उन्होंने मोहम्मद शमी और राशिद खान की बराबरी कर ली. शमी-राशिद ने भी 80 मैचों में 150 विकेट हासिल किए थे. इस लिस्ट में नेपाल के संदीप लामिछाने सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 73 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था. उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (77 मैचों में) और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक (78 मैचों में) तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ीदेशमैचविपक्षी टीमवेन्यूतारीख
संदीप लामिछानेनेपाल73स्कॉटलैंडकीर्तिपुर18 मई 2026
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया77वेस्टइंडीजनॉटिंघम6 जून 2019
सकलैन मुश्ताकपाकिस्तान78भारतढाका16 जनवरी 1998
मोहम्मद शमीभारत80इंग्लैंडद ओवल12 जुलाई 2022
राशिद खानअफगानिस्तान80बांग्लादेशचट्टोग्राम28 फरवरी 2022
शाहीन शाह अफरीदीपाकिस्तान80इंग्लैंडलाहौर25 अक्टूबर 2026
ट्रेंट बोल्टन्यूजीलैंड81बांग्लादेशद ओवल5 जून 2019
ब्रेट लीऑस्ट्रेलिया82श्रीलंकादांबुला20 फरवरी 2004

ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी OUT, मयंक यादव IN…अजिंक्य रहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन

विज्ञापन

वकार यूनुस-शोएब अख्तर को छोड़ा पीछे

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने 80वें वनडे मैचों की 79वीं पारियों में 150 विकेट हासिल किए हैं. इसी के साथ शाहीन वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल दूसरे गेंदबाज हैं. इस मामले में उन्होंने वकार युनूस और शोएब अख्तर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 91-91 मैचों में 150 वनडे विकेट पूरे किए थे. पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज सकलेन मुश्ताक हैं, जिन्होंने 78 मैचों में यह कारनामा किया था. शाहीन वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के 13वें गेंदबाज भी बन गए हैं.

शाहीन अफरीदी का वनडे करियर

साल 2018 में वनडे क्रिकेट शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए अब तक खेले 80 वनडे मुकाबलों में करीब 25 की गेंदबाजी औसत से 150 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.55 रही है. वह अपने वनडे करियर में तीन बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35 रन देकर 6 विकेट है. शाहीन के नाम पाकिस्तान की ओर से वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उन्होंने महज 51 मैचों में हासिल किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ