India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दाहिने पैर में हल्की चोट के कारण दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है. 22 साल के कुशाग्र को दूसरे टी20 मैच के लिए ईशान के कवर के तौर पर स्क्वॉड में जगह मिली है. कुशाग्र फिलहाल न्यूजीलैंड में ही मौजूद हैं. वह इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाली अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए वहां गए हुए थे. अब उन्हें सीनियर भारतीय टीम के साथ जुड़ने का मौका मिला है.
ईशान किशन की जगह कुमार कुशाग्र को मिला मौका
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि “विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच के दौरान राइट एडिक्टर स्ट्रेन (दाहिने पैर की जांघ के मांसपेशियों में हल्की चोट) हो गया, जिसके कारण वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20I मुकाबले से बाहर हो गए हैं. मेंस सिलेक्शन कमिटी ने दूसरे T20I के लिए कवर के तौर पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है.” बोर्ड ने आगे बताया कि “कुमार कुशाग्र अभी इंडिया ए टीम के साथ क्राइस्टचर्च में हैं, जो दूसरे T20I के लिए इंडिया टीम में शामिल होंगे. BCCI की मेडिकल टीम किशन की रिकवरी पर नजर रखे हुए है.”
भारतीय वनडे टीम में भी शामिल हैं कुमार कुशाग्र
इससे पहले झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों के लिए टीम इंडिया में शामिल किया था. अब वह भारतीय टी20 स्क्वॉड में भी शामिल हो गए हैं. कुशाग्र ने अब तक अपने करियर में 33 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.76 के औसत से 694 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें- ‘दोस्त बनाने नहीं, वर्ल्ड चैंपियन हैं ये बताने आए हैं’, अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
कुशाग्र को प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल
कुमार कुशाग्र को भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया हो, लेकिन उनके प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की संभावना बेहद कम है. इसकी वजह संजू सैमसन हैं, जो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में मौजूद हैं और पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे. ऐसे में कुशाग्र को फिलहाल टीम के साथ बैकअप विकेटकीपर के तौर पर रखा जा सकता है. वहीं, ईशान किशन के बाहर होने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. वैभव लंबे समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं और दूसरे टी20 में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक, संजू-अभिषेक को लेकर कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
VIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
1 hr agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
2 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
2 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
3 hrs agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
3 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
3 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
4 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines