'हम यहां दोस्त बनाने नहीं, वर्ल्ड चैंपियन हैं...' अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले से पहले स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक जोरदार स्पीच देकर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया था. BCCI ने अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Abhishek Sharma

BCCI ने अभिषेक शर्मा की जोरदार स्पीच का वीडियो किया शेयर (PIC Credit - ANI/@BCCI)

India vs New Zealand, Abhishek Sharma: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत शानदार जीत के साथ की. क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 226 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा.

विज्ञापन

वहीं, इस मुकाबले से पहले भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपने साथियों में जोश भरने के लिए जोरदार स्पीच दी थी. बीसीसीआई ने अब इसका वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अभिषेक खिलाड़ियों को याद दिलाते नजर आए कि हम यहां दोस्त बनाने नहीं, बल्कि हम वर्ल्ड चैंपियन ये बताने आए हैं. इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हुई गलतियों का भी जिक्र किया.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई गलतियों से सीखने की बात

BCCI ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा की जोरदार स्पीच का वीडियो शेयर किया. पहले टी20 मुकाबले से ठीक पहले अभिषेक ने अपने साथी खिलाड़ियों से कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में टीम से कुछ गलतियां हुई थीं. हमने कैरेबियाई टीम के साथ दोस्ताना रवैया अपनाया, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी गलती नहीं दोहरानी है.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हमने कुछ गलतियां की थीं, क्योंकि हम उनके खिलाफ दोस्त जैसे खेले. लेकिन मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हमें इसी तरह की चुनौती मिलने वाली है. इसलिए हमें उन्हें दिखाना होगा कि हम वर्ल्ड चैंपियन क्यों हैं. हम यहां अपना दबदबा बनाएंगे और पहले ही मैच से जीत हासिल करेंगे.”अपनी बात खत्म करते हुए अभिषेक ने स्पीच में पंजाबी तड़का भी लगाया. उन्होंने कहा कि पंजाबी में एक कहावत है कि अगर तुकबंदी अच्छी हो, तो प्रदर्शन भी अच्छा होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड दूसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स

संजू सैमसन के साथ अभिषेक ने दी तूफानी शुरुआत

मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारतीय पारी को तेज शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की, जिससे न्यूजीलैंड पर दबाव बन गया. अभिषेक ने सिर्फ 12 गेंदों में 29 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा जारी रखा और टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ