वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक, संजू-अभिषेक को लेकर कह दी बड़ी बात
Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि वैभव को लेकर बना हुआ हाइप उनके और टीम के लिए अच्छा नहीं है.
वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है प्लेइंग 11 में वापसी (Image: ANI)
IND vs NZ, Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. चोट के कारण ईशान किशन के बाहर होने के बाद वैभव के खेलने की संभावना बढ़ गई हैं. हालांकि, मैच से पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कोटक ने साफ कहा कि टीम का चयन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं या फैंस की पसंद के आधार पर नहीं, बल्कि टीम के हित को ध्यान में रखकर किया जाता है.
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले सितांशु कोटक?
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को लेकर बना हुआ हाइप उनके और टीम के लिए अच्छा नहीं है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले कोटक ने कहा, “वैभव अभी बहुत छोटे हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट में हर कोई उनका बहुत ख्याल रखता है. मैं देखता हूं और हर कोई उन्हें पसंद करता है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें पसंद किया जाता है और टीम में भी. लेकिन सिर्फ इसलिए कि लोग उन्हें पसंद करते हैं, आप प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं कर सकते.”
विज्ञापन
कोटक ने आगे वैभव को टैलेंटेड खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उनका भविष्य उज्ज्वल है. उन्होंने आगे कहा कि, “वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और मुझे यकीन है कि उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है. इसलिए जब उन्हें मौके मिलेंगे और वह टीम में पूरी तरह सेट हो जाएंगे, तो वह बहुत कुछ सीखेंगे.”
Sitanshu Kotak on Vaibhav Sooryavanshi selection debate – It’s sad for the other openers
Sitanshu Kotak said:
"He is really young, but the way everyone in the team management takes care of him – I keep an eye neutrally – and everyone likes him, social media likes him, team also… pic.twitter.com/N0khHOSwvI
सितांशु कोटक ने सलामी बल्लेबाजों के चयन पर बात करते हुए कहा कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में केवल वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के लिए इनमें से किसी खिलाड़ी को बाहर करना सही नहीं होगा. उनके मुताबिक, प्लेइंग इलेवन का चयन मौजूदा प्रदर्शन और टीम की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाता है.
विज्ञापन
उन्होंने कहा, “वैभव अब काफी समझदार हो गया है. वह समझ गया है कि संजू अच्छा खेल रहे हैं या अभिषेक अच्छा खेल रहे हैं तो उन्हें टीम से कैसे बाहर किया जा सकता है. मिडिल ऑर्डर भी पूरी तरह भरा हुआ है. हर कोई यह बात समझता है, लेकिन जाहिर है कि वह भी खेलना चाहता है.”
Could the young sensation get his chance? 👀
Batting coach Sitanshu Kotak speaks about Vaibhav Sooryavanshi as India assess their options amid Ishan Kishan's injury.
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I, TOMORROW 11:30 AM onwards LIVE on Sony Sports Network… pic.twitter.com/U7nrjMmGOm
कोटक ने आगे बताया कि वैभव ने प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलने पर कभी शिकायत नहीं की. वह इस स्थिति को समझदारी से संभाल रहे हैं और अपनी फिटनेस, फील्डिंग तथा बल्लेबाजी में सुधार करने पर ध्यान दे रहे हैं. साथ ही ड्रेसिंग रूम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ समय बिताकर वह काफी कुछ सीख रहे हैं. बता दें कि, वैभव पिछले 6 मैचों में बेंच पर बैठे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 फाइनल के बाद से ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है.