हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

विराट कोहली से बेहतर कौन… किंग कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और भारत को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने कोहली की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन
विराट कोहली की बल्लेबाजी के मुरीद हुए जैकब डफी (PIC Credit - @BCCI/X)

India vs New Zealand: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. कोहली ने सिर्फ 51 गेंदों में 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत को DLS मेथड के तहत 143 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 56 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. कोहली की इस बेहतरीन पारी से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी भी काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने भारतीय दिग्गज की तारीफ करते हुए कहा कि उनके खेल में कोई कमी निकालना मुश्किल है.

कोहली की बल्लेबाजी से परेशान हुए जैकब डफी

जैकब डफी आईपीएल 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इस दौरान उन्हें बेंगलुरु में टीम के अभ्यास सत्रों में कई बार विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने का मौका मिला था. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली की बल्लेबाजी को लेकर सवाल पूछे जाने पर डफी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हां, यह थोड़ा परेशान करने वाला था. ऐसा नहीं था क्या?”

उन्होंने आगे कहा, “जब लक्ष्य छोटा हो और कोई बल्लेबाज इस तरह के इरादे के साथ मैदान पर उतरकर तेजी से रन बनाने लगे, तो उसके लिए लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है. विराट कोहली से बेहतर ऐसा कौन कर सकता है. उनका प्रदर्शन वाकई शानदार था.”

विज्ञापन

कोहली के हुक और पुल शॉट के मुरीद हुए डफी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने कोहली की तकनीक और शॉट खेलने की क्षमता की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज को गेंद के उछाल से बिल्कुल परेशानी नहीं हुई. उन्होंने हुक और पुल शॉट खेलने के लिए खुद को शानदार तरीके से तैयार किया और गेंद को मैदान के चारों तरफ पहुंचाया.

डफी ने कहा, “इसमें कोई हैरानी नहीं है. वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और कई वर्षों से ऐसा करते आ रहे हैं. बेंगलुरु में नेट्स पर अभ्यास के दौरान भी उन्होंने मेरे खिलाफ कई बार इसी तरह की बल्लेबाजी की है.” कोहली की इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह लक्ष्य का पीछा करने में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे? जानें डेट, टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola