IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे? जानें डेट, टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में पहले वनडे मुकाबले में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब भारतीय टीम दूसरे वनडे में अपनी बढ़त 2-0 करना चाहेगी, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 7 नवंबर को होगा दूसरा वनडे मुकाबला (PIC Credit - PTI)
India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (4 नवंबर) ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया. पहले वनडे में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा, लेकिन विराट कोहली ने 74 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अब दोनों टीमों की नजरें सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले पर टिकी हैं.
विज्ञापन
भारतीय टीम दूसरे वनडे मैच को जीतकर अपनी बढ़त 2-0 करना चाहेगी, जबकि कीवी टीम सीरीज में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, भारतीय फैंस को रोहित और विराट से एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. तो आइए आपको भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच की तारीख, टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी बताते हैं.
विज्ञापन
कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ दूसरा वनडे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में आमने-सामने होंगी. पांच मैचों की इस सीरीज के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है. एक तरफ टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम वापसी करते हुए सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी.
What a start to the ODI series 👏#TeamIndia clinch a convincing win in Auckland to go 1-0 up 💙
भारत और न्यूजीलैंड के बीच समय के अंतर के कारण भारतीय क्रिकेट फैंस को यह मुकाबला देखने के लिए सुबह जल्दी उठना होगा. भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 7:00 बजे होगा. वहीं, न्यूजीलैंड के स्थानीय समय के मुताबिक मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे होगी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. भारतीय फैंस सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 चैनलों अपनी पसंदीदा भाषा में मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. वहीं, मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप यूजर्स SonyLIV ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मैच लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
विज्ञापन
IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड