47 रन पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर थी टीम इंडिया, फिर केएल राहुल ने ऐसे पलट दी बाजी

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS मेथड के तहत 4 रन से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. हालांकि, 135 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय 47 रन पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर पहुंच गई थी, लेकिन केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बाजी पलट दी.

KL Rahul

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला गया. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के आधार पर 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 41 ओवर में महज 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि कप्तान मिचेल सैंटनर ने 31 रन जोड़े. इनके अलावा, कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. भारत की ओर से गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं, अकीब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

हालांकि, 135 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय 47 रन पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर पहुंच गई थी, लेकिन केएल राहुल ने संयम बनाए रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान शुभमन गिल पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि विराट कोहली सिर्फ 7 रन बना सके. रोहित शर्मा 23 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस तरह भारत ने 47 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 30 रन और नमन धीर ने 12 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों ज्यादा देर टिक नहीं सके. हालांकि, केएल राहुल ने एक छोर से पारी को संभाले रखा. उन्होंने 38 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान राहुल ने छोटी-छोटी साझेदारियां करके टीम को डीएलएस स्कोर से आगे रखा, जिससे भारतीय टीम को जीत हासिल करने में कामयाब रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ