Gautam Gambhir praised Shreyas Iyer: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से अपने नाम कर ली है. भारत ने लगातार शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी, लेकिन आखिरी दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के चौथे टी20 में भारत को 87 रनों से हार मिली, जबकि हैमिल्टन में खेले गए 5वें टी20 में मेजबान न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि, लगातार दो हार के बावजूद हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की है. गंभीर ने युवाओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए श्रेयस की सराहना की और कहा कि उन्होंने सीरीज में काफी शानदार काम किया.
गौतम गंभीर ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ
हैमिल्टन में खेले गए 5वें टी20 मैच के बाद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में श्रेयस ने सीमित संसाधनों के बावजूद अनुभवहीन गेंदबाजों से शानदार प्रदर्शन करवाया और सीरीज जीती. गंभीर ने कहा, ”श्रेयस ने एक बेहद सफल टी20 टीम की कमान संभाली थी, जिसने वर्ल्ड कप जीता था और दो साल तक कोई सीरीज नहीं गंवाई थी. वर्ल्ड कप के बाद भी हमें कई मजबूत टीमों का सामना करना पड़ा. हमने इंग्लैंड का दौरा किया, जहां हमें हार मिली. आयरलैंड में भी हमें हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान हमने कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया.”
गंभीर ने आगे माना कि अगले वर्ल्ड कप के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने की दिशा में ऐसे कठिन फैसले और प्रयोग जरूरी हैं. उन्होंने कहा, ”इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों के दौरे पर अनुभव की कमी खलती है, लेकिन यह युवा खिलाड़ियों को मौका देने का अच्छा अवसर भी है. अगर आप अगले वर्ल्ड कप की तैयारी करना चाहते हैं तो युवा खिलाड़ियों को अवसर देना और दौरे के दौरान ही उन्हें निखारना जरूरी है.”
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गौतम गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
श्रेयस अय्यर की कप्तानी रिकॉर्ड अच्छे नहीं
श्रेयस अय्यर की कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डालें तो उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छे नजर नहीं आते. 31 वर्षीय श्रेयस ने अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें 14 मैचों में जीत मिली, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा. 10 हार के साथ ही अय्यर एक साल में सबसे ज्यादा T20I मैच हारने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं. वहीं, पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 52 टी20I मैचों में कप्तानी करते हुए 40 जीत दर्ज की थीं और उन्हें सिर्फ 8 मुकाबलों में हार मिली थी.
ये भी पढ़ें- भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार, बोले- मुकाबला बराबरी का था
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines