IND vs NZ, Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपने बल्ले से जमकर गदर मचाया. अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़ा और 38 गेंदों पर 113 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के जड़े. उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने 199 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवर में ही हासिल कर न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. इस पारी दौरान अभिषेक ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. उन्होंने एक पारी में छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल समेत कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.
अभिषेक शर्मा ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 38 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से शानदार 113 रनों की पारी खेली. इस पारी में 11 छक्के लगाने के साथ ही अभिषेक ने मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक यह कारनामा तीन बार कर चुके हैं. फुल मेंबर टीमों के बल्लेबाजों में वह पहले स्थान पर हैं, जबकि ओवरऑल सूची में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह 5 बार यह कारनामा करके लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं.
मेंस T20I पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- 5 – करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)
- 3 – अभिषेक शर्मा (भारत)
- 2 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
- 2 – एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
- 2 – एड्रियन डनबर (सर्बिया)
- 2 – केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (जापान)
T20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा
हालांकि, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भी वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. गेल ने अपने टी20 करियर में 18 बार यह कारनामा किया है. वहीं, अभिषेक शर्मा अब तक 7 बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं. इस मामले में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और करनबीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है. वैभव और करनबीर 5-5 बार यह कमाल कर चुके हैं.
T20 में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- 18 – क्रिस गेल
- 7 – अभिषेक शर्मा
- 5 – वैभव सूर्यवंशी
- 5 – करणबीर सिंह
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पावरप्ले में बना डाले 118 रन
भारतीय टी20 बल्लेबाजों में अभिषेक का दबदबा
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा का दबदबा साफ नजर आता है. वह अपने करियर में तीन बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. वहीं, रोहित शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और ईशान किशन 1-1 बार एक पारी में 10 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 छक्कों वाली पारी के साथ अभिषेक ने एक बार फिर साबित किया है कि वह टी20 क्रिकेट में कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं.
भारत के लिए एक टी20I पारी में सर्वाधिक छक्के
13 – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2025
11 – अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
11 – अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
10 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
10 – संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन, 2024
10 – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2024
10 – ईशान किशन बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
ये भी पढ़ें- ICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति ने लगाई लंबी छलांग
संबंधित खबरें
युवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
24 mins agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
41 mins agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
1 hr agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
2 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
2 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
3 hrs agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
3 hrs agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines