ICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति ने लगाई लंबी छलांग

ICC Women’s ODI Rankings: भारतीय महिला टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में बड़ा नुकसान हुआ है. जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के बाद मंधाना से नंबर-1 का ताज छिन गया है.

Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना को ICC वनडे रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान (PIC Credit - X)

ICC Women’s ODI Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के कारण मंधाना से नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज छिन गया है. साउथ अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज लौरा वोल्वर्ड्ट ने मंधाना को पीछे छोड़ते हुए वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ने वाली पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को नई रैंकिंग में फायदा हुआ है. हरमनप्रीत के अलावा, दीप्ति शर्मा और प्रतिका रावल ने भी ताजा वनडे रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है.

विज्ञापन

स्मृति मंधाना से छिनी नंबर-1 की कुर्सी, हरमनप्रीत को फायदा

बतौर कप्तान जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली वनडे सीरीज खेल रही स्मृति मंधाना ने शुरुआती दो मुकाबलों में सिर्फ 32 रन बनाए, जिसका खामियाजा उन्हें अपनी नंबर-1 की कुर्सी गंवाकर भुगतना पड़ा है. साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वर्ड्ट ने मंधाना को पीछे छोड़कर फिर से वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है. वोल्वर्ड्ट के खाते में 782 रेटिंग अंक हैं, जबकि मंधाना 762 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच अब 20 रेटिंग अंकों का अंतर है.

विज्ञापन

वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ने वाली हरमनप्रीत कौर को रैंकिंग में फायदा हुआ है. हरमनप्रीत ने दूसरे वनडे में 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसके बाद वह दो स्थान की छलांग लगाकर 8वें नंबर पर पहुंच गई हैं. इससे पहले वह 10वें पायदान पर थीं.

प्रतिका रावल और दीप्ति शर्मा को भी हुआ फायदा

हरमनप्रीत के अलावा, वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी सुधार किया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में अपने करियर का दूसरा शतक लगाने वाली प्रतिका रावल 7 पायदान की छलांग लगाकर 21वें स्थान पर पहुंच गई हैं. वहीं, दूसरे वनडे में शतक जड़ने वाली दीप्ति शर्मा ने 4 स्थान का सुधार करते हुए 23वें नंबर पर जगह बनाई है. आईसीसी की वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-25 में पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें स्मृति मंधाना दूसरे, हरमनप्रीत कौर 8वें, जेमिमा रोड्रिग्स 15वें, प्रतिका रावल 21वें और दीप्ति शर्मा 23वें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

टी20I रैंकिंग में शेफाली और स्मृति को फायदा

महिला टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है. शेफाली वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे और स्मृति मंधाना चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं. वहीं, हरमनप्रीत कौर 10वें पायदान पर हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें रैंकिंग में ज्यादा फायदा नहीं मिला. वहीं, महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की श्री चरणी पहले और दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर कायम हैं. वहीं, वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहम और किम गर्थ ने शानदार छलांग लगाई है. वेयरहम 4 स्थान ऊपर चढ़कर 7वें और गर्थ 5 स्थान की छलांग लगाकर 10वें नंबर पर पहुंच गई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ