हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: बेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या कहर बनकर टूटेंगे गेंदबाज, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का मिजाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। चिन्नास्वामी की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है और इस मैदान पर जमकर रन बनते हैं।

विज्ञापन
M Chinnaswamy

IND vs NZ Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। बांग्लादेश को पटखनी देने के बाद रोहित की सेना कीवी टीम के खिलाफ भी घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कमाल का रहा है। भारतीय बैटिंग ऑर्डर जबरदस्त फॉर्म में मौजूद है, तो गेंदबाजों ने भी मेहमान टीम के बल्लेबाजों की नाक में जमकर दम किया है। हालांकि, टीम न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की भूल बिल्कुल नहीं करना चाहेगी। कीवी टीम के पास भी स्टार खिलाड़ियों से सजा बैटिंग ऑर्डर मौजूद है। वहीं, एजाज पटेल इंडियन बैटर्स की परीक्षा ले सकते हैं।

कैसी खेलेगी चिन्नास्वामी की पिच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच की मेजबानी बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। चिन्नास्वामी की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है और यहां जमकर रन बरसते हैं। दोनों टीमों के स्टार बैटिंग लाइनअप को देखते हुए पहले टेस्ट में खूब रन बन सकते हैं। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलती है।

भारत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस ग्राउंड पर श्रीलंका के खिलाफ साल 2022 में खेला था। इस मुकाबले में श्रीलंका के स्पिनर्स ने आठ विकेट निकाले थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे, जबकि भारतीय स्पिनर्स ने तीन विकेट झटके थे। दूसरी पारी में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों की झोली में फिर 8 विकेट आए थे। दूसरी ओर, भारत की ओर से छह विकेट स्पिनर्स ने निकाले थे और तीन विकेट बुमराह ने झटके थे।

यह भी पढ़ें–ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

बारिश बन सकती है विलेन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट में बारिश विलेन साबित हो सकती है। टेस्ट मैच के चार दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। सिर्फ टेस्ट के तीसरे दिन ही बारिश के चांस थोड़े कम हैं। दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अब तक कुल 62 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 22 टेस्ट मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, 13 मैचों में मैदान कीवी टीम ने मारा है। 27 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। यानी आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर हावी रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें