हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा क्राइस्टचर्च में मौसम का हाल

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी. मैच से पहले यहां जानिए क्राइस्टचर्च में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में होगा पहला टी20 मैच (PIC Credit- X/@BCCI)

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले टी20 में शानदार जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. हालांकि, न्यूजीलैंड को उसके घर पर हराना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. वहीं, इस मैच से पहले फैंस के मन में सवाल है कि कहीं बारिश मुकाबले का मजा किरकिरा तो नहीं कर देगी. तो आइए जानते हैं पहले टी20 मैच के दिन क्राइस्टचर्च में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

क्राइस्टचर्च में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले के दौरान क्राइस्टचर्च का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूवेदर के मुताबिक, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में बारिश की आसार नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. ऐसे में बारिश के कारण खेल में कोई रुकावट आने की संभवना नहीं है और फैंस को पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.

कैसा होगा पिच का मिजाज?

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है. ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलना होगा. हालांकि, एक बार पिच पर पैर जमाने के बाद बल्लेबाजों के पास तेजी से रन बनाने का मौका होगा. यहां अच्छी उछाल देखने को मिल सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है. आंकड़ों के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन है, जबकि यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

विज्ञापन

कब और कहां देखें लाइव मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी, जमकर अपनी फिटनेस पर कर रहे हैं काम

विज्ञापन

IND vs NZ: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवॉन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, काइल जैमिसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? पहले टी20 में इन 5 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola