IND vs NZ 1st T20I

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? पहले टी20 में इन 5 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

IND vs NZ 1st T20I, Team India Probable Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है और जमकर प्रैक्टिस कर रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद भारतीय टीम पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं, संजू सैमसन की जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लगातार खराब प्रदर्शन के कारण टीम मैनेजमेंट किसी दूसरे विकल्प पर विचार कर सकता है.

विज्ञापन

वहीं, नंबर-3 पर ईशान किशन और चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और नमन धीर को मौका मिल सकता है. इसके बाद ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी और अक्षर पटेल की बारी आएगी. हालांकि, अक्षर के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और टीम में उनकी जगह को चुनौती मिल सकती है. वहीं, गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया जा सकता है. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह संभाल सकते हैं. मयंक यादव और प्रिंस यादव जैसे विकल्प भी मौजूद हैं, लेकिन अनुभव के आधार पर अर्शदीप को प्राथमिकता मिल सकती है.

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, नमन धीर, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ