IND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी, जमकर अपनी फिटनेस पर कर रहे हैं काम

IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच गई है. कल से टी-20 सीरीज की शुरुआत भी होने वाली है. लेकिन फिलहाल न्यूजीलैंड सिर्फ टी-20 ही टीम गई है. वनडे टीम 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकती है. इस बीच वनडे सीरीज की तैयारी शुरू हुई है.

Rohit Sharma

Rohit Sharma ने अपनी फिटनेल पर शुरू किया काम (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है. लेकिन वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को होगी. जिसके लिए सभी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. कई स्टार खिलाड़ी तो फिलहाल रणजी ट्रॉफी में खेलकर इस वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी वनडे सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है. फिलहाल हिटमैन अपनी फिटनेस पर काम बहुत ज्यादा काम कर रहे हैं. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने शुरू किया अपनी फिटनेस पर काम 

टीम इंडिया के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. वो अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही रोहित बहुत ही कम मैदान पर नजर आते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. ऐसे में इस गैप का इस्तेमाल हिटमैन अपने परिवार के साथ समय बिताने के अलावा अपनी फिटनेस पर भी काम करते हैं. 

विज्ञापन

हिटमैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है. जिसमें रोहित रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित फिलहाल अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं. जिससे वो न्यूजीलैंड के खिलाफ और भी ज्यादा फिट होकर मैदान पर उतरे. बल्लेबाजी का भी अभ्यास धीरे-धीरे रोहित ने स्टार्ट कर दिया है. इस वनडे सीरीज में भी कमाल की बल्लेबाजी करके रोहित अपने आलोचकों को मुंह बंद करना चाहते हैं. 

पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारत का स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल  (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव. 

विज्ञापन

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गूरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र  (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव. 

विज्ञापन

वनडे सीरीज

मैचतारीखमैदानभारतीय समय
पहला वनडे4 नवंबरऑकलैंडसुबह 7:30 बजे
दूसरा वनडे7 नवंबरवेलिंगटनसुबह 7:30 बजे
तीसरा वनडे10 नवंबरहैमिल्टनसुबह 7:30 बजे
चौथा वनडे13 नवंबरमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे
पांचवां वनडे15 नवंबरमाउंट माउंगानुईसुबह 7:30 बजे

ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा, लगातार दूसरे मुकाबले में मिली बड़ी जीत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ