India vs Ireland: लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ टी20 सीरीज गंवानी पड़ी. आयरलैंड ने पहले मैच में भारत को 34 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में 1 रन से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ किसी फॉर्मेट सीरीज हारी है.
इस शर्मनाक हार के बाद टीम की जमकर आलोचना हो रही है और खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, दूसरा टी20 मैच हारने के बाद टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे ने भारत की इस हार की असली वजह का खुलासा किया है.
टीम इंडिया के कोच ने बताया आयरलैंड के खिलाफ हार की वजह
भारतीय असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया है कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम परिस्थितियों को समझने और उनके अनुरूप खुद को ढालने में पूरी तरह नाकाम रही. दूसरे टी20 मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने हार की वजहों पर खुलकर बात की.
डोएशे ने कहा, “बहुत से लोगों की तरह हमें भी यकीन नहीं हो रहा है. हमने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन इस सीरीज में हमें ऐसी टीम ने हराया जिसने बेसिक्स पर हमसे बेहतर प्रदर्शन किया. सबसे पहले आयरलैंड को पूरा श्रेय जाता है. हमारे लिए इस सीरीज की सबसे बड़ी सीख यही है कि अलग-अलग परिस्थितियों और अलग-अलग विरोधी टीमों के खिलाफ खुद को बेहतर तरीके से ढालना होगा.”
‘हमें अधिक जिम्मेदारी से काम लेना होगा’
रयान टेन डोएशे ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि इस सीरीज में परिस्थितियों ने अहम भूमिका निभाई. खास तौर पर तेज हवा हमारे लिए चुनौती बनी, लेकिन इसे हार का बहाना नहीं बनाया जा सकता. हमें भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बेहतर तरीके से निपटने का तरीका ढूंढना होगा. आयरलैंड ने बेसिक्स पर अच्छा काम किया, जबकि हम उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सके. हमारी टीम आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करती है, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में हमें समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा है.”
ये भी पढ़ें- WWE Night Of Champions 2026 में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले Sami Zayn का टाइटल रन कितना लंबा चलेगा? रिपोर्ट में सामने आई बुरी खबर
आयरलैंड ने भारत को हराकर रचा इतिहास
आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया इससे पहले कभी भी आयरलैंड के खिलाफ कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं हारी थी. लेकिन इस दौरे पर सिर्फ तीन दिनों के अंदर न केवल पहला मैच गंवाया, बल्कि पूरी टी20 सीरीज भी हार गई. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही, जिससे टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. हालांकि, लगभग उसी मजबूत टीम के साथ मैदान पर उतरी भारत को आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. अब श्रेयस की अगुआई में भारतीय टीम की अगली चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जहां टीम इस निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़कर वापसी करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान पर कटाई ‘नाक’ लेकिन हॉकी में छाई टीम इंडिया, रोमांचक पेनल्टी शूट आउट में जीता मुकाबला
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
33 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 7वां विकेट गिरा, तिलक वर्मा अजीबोगरीब तरीके से हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines