क्रिकेट के मैदान पर कटाई ‘नाक’ लेकिन हॉकी में छाई टीम इंडिया, रोमांचक पेनल्टी शूट आउट में जीता मुकाबला

FIH Pro League, IND vs ENG: टीम इंडिया को 28 जून को क्रिकेट के मैदान पर 2 करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया के इस प्रदर्शन को देख भारतीय फैंस काफी निराश दिखे लेकिन हॉकी टीम इंडिया ने फैंस को खुश होने का मौका दिया. टीम ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हराया.

AI Generated Image

AI Generated Image

FIH Pro League, IND vs ENG: टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस के लिए 28 जून एक भूलने वाला दिन रहा. महिला टीम इंडिया टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से हारकर लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. इसके अलावा मेन्स टीम को भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, हॉकी में भारतीय खिलाड़ियों ने फैंस को निराश नहीं किया. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मैच में जबरदस्त जीत हासिल की. भारत ने इस मैच के पेनल्टी शूट आउट में 3-2 से जीत हासिल की थी. टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला FIH प्रो लीग में ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच था. 

विज्ञापन

हाफ टाइम तक नहीं हुआ था कोई गोल

FIH प्रो लीग 2026 में भारत अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए उतरा. मुकाबले की धीमी शुरुआत हुई और हाफ टाइम तक कोई भी गोल नहीं हो पाया. इंग्लैंड की तरफ से जोरदार शुरुआत हुई थी और टीम को पहले 15 मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई. दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय डिफेंस ने कमाल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को एक भी गोल नहीं करने दिया. हाफ टाइम पूरा होने तक दोनों टीमें एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई. 

विज्ञापन

फुल टाइम में भी नहीं हो पाया कोई गोल

इस मैच के तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हो पाया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई कोशिश की लेकिन एक बार भी डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए. मैच में कई बार मौके बने दोनों टीमों के गोलकीपर ने बेहतरीन अंदाज में गोल होने से बचाया. मैच के आखिरी और चौथे क्वार्टर ने भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया लेकिन गोल नहीं हो पाया. 

पूरे मैच में गोल नहीं हो पाने के बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ. टीम इंडिया ने पेनल्टी शूटआउट में धमाकेदार प्रदर्शन कर 3-2 से मैच पर कब्जा किया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ