Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि वैभव को दूसरे मैच में जरूर मौका मिलेगा. आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक (35 गेंदें) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज वैभव के पास अब टी20 इंटरनेशनल में भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है.
अगर उन्हें दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है और उनका बल्ला चला, तो वे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. तो चलिए जानते हैं और वैभव को टी20I में सबसे तेज शतकवीर बनने के लिए उन्हें कितनी गेंदों पर सेंचुरी लगानी होगी.
वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए कितनी गेंदों में जड़ना होगा शतक?
वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज में श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन ठोक दिए थे. उन्होंने महज 11 गेंदों पर लिस्ट ए इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, लेकिन शतक पूरा करने से चूक गए. हालांकि, वैभव अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए टी20I के सबसे तेज शतकवीर बन सकते हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को 32 गेंदों या उससे कम में सेंचुरी पूरी करनी होगी.
फिलहाल यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है. दोनों बल्लेबाजों ने 33 गेंदों में शतक जड़ा था. रजा ने 2024 में गाम्बिया के खिलाफ यह कारनामा किया था, जबकि फिन एलन भी 33 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक (फुल मेंबर)
- 33 गेंद – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
- 33 गेंद – फिन एलन (न्यूजीलैंड)
- 35 गेंद – डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका)
हालांकि, टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान के नाम दर्ज है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ महज 27 गेंदों पर यह कारनामा किया था. हालांकि, एस्टोनिया ICC के फुल मेंबर टीमों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup में लियोनेल मेसी के ‘नॉकआउट’ मैच का ऐलान, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE
भारत के लिए सबसे तेज टी20I शतक किसके नाम?
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक पूरा किया था. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 37 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी. वहीं, तीसरे नंंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 40 गेंदों पर यह कारनामा किया है.
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- रोहित शर्मा – 35 गेंदें
- अभिषेक शर्मा – 37 गेंदें
- संजू सैमसन – 40 गेंदें
- तिलक वर्मा – 41 गेंदें
- सूर्यकुमार यादव – 45 गेंदें
अब सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. अगर उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में मौका मिलता है और वह 32 गेंदों या उससे कम में शतक जड़ देते हैं, तो वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बनकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर देंगे.
ये भी पढ़ें- माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या ने रचाई शादी? माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए दिखीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
13 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
35 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
47 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines