FIFA World Cup में लियोनेल मेसी के 'नॉकआउट' मैच का ऐलान, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

Lionel Messi Round of 32 Match Announced: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 की राह साफ होती जा रही है. लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना के मैच का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कि अर्जेंटीना का यह नॉकआउट मैच कब और कहां देख सकते हैं.

Lionel Messi Round of 32 Match Announced

मेसी के बड़े मैच का ऐलान (Image: AI Generated)

Lionel Messi Round of 32 Match Announced: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक लियोनेल मेसी का प्रदर्शन शानदार रहा है. मेसी का लक्ष्य अर्जेंटीना को एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनाना है. ग्रुप स्टेज के अपने दोनों मैच जीतने के साथ उन्होंने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अभी ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना का एक मैच बचा है लेकिन नॉकआउट राउंड में उनका मुकाबला किस टीम से होगा, यह तय हो गया है. आइए जानते हैं कि मेसी के नॉकआउट मैच को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे.

विज्ञापन

राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना का मुकाबला किससे होगा?

ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने के साथ सभी टीमों के राउंड ऑफ 32 में विरोधियों का नाम सामने आ रहा है. अर्जेंटीना पहले ही अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर गई थी और काबो वर्डे ने भी नॉकआउट राउंड में जगह बना ली है. बता दें कि राउंड ऑफ 32 में हारने वाली टीम बाहर हो जाती है. अर्जेंटीना और काबो वर्डे के बीच मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. लियोनेल मेसी फैंस को इस महामुकाबले में एक्शन में नजर आएंगे.

विज्ञापन

कब, कहां और कहां देख पाएंगे यह मैच?

अर्जेंटीना और काबो वर्डे के बीच भारतीय समय अनुसार यह मैच 4 जुलाई को रात 3:30 बजे खेला जाएगा. फैंस इस मुकाबले का आनंद Unite8 Sports के टीवी चैनल्स पर ले सकते हैं, वहीं ऑनलाइन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

जॉर्डन के खिलाफ नहीं खेलेंगे मेसी!

लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. काबो वर्डे के खिलाफ राउंड ऑफ 32 के नॉकआउट मैच से पहले अर्जेंटीना की भिड़ंत जॉर्डन से होगी. मेसी को अहम मैच के लिए अर्जेंटीना पूरी तरह फिट रखना चाहती है. इसी वजह से वो जॉर्डन के खिलाफ शुरुआती लाइन-अप का हिस्सा नहीं होंगे. अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कलोनी ने कहा, ‘लियोनेल मेसी बेंच पर बैठेंगे. मैं उन्हें फाइनल लाइनअप से बाहर रखूंगा. हालांकि, वो मैच में बाद में आ सकते हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ