IND vs IRE Head To Head: IPL 2024 के बाद अब सभी की निगाहें टी20 विश्व कप 2024 पर टिकी हुई हैं। 2 जून से ICC के इस मेगा इवेंट की शुरुआत होगी। पहले दिन 2 मैच खेले जाएंगे। अमेरिका का सामना कनाडा से तो वेस्टइंडीज की भिड़ंत पापुआ न्यू गिनी से होगी। टीम इंडिया अपने पहले मैच में आयरलैंड से टकाराएगी। यह मुकाबला 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और आयरलैंड के बीच आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा की सेना इस विश्व कप का विजयी आगाज कर सकती है। हालांकि, क्रिकेट में कभी भी कोई भी टीम उलटफेर कर सकती है।
हेड टू हेड के आंकड़े
टी20 इंटरनेशनल में भारत और आयरलैंड के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया पूरी तरह से हावी है। आयरलैंड टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारतीय टीम को नहीं हरा पाया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने सभी को अपने नाम किया है। दोनों टीमों के बीच पहला टी20I 10 जून, 2009 को खेला गया था।
कुल मैच- 7
भारत ने जीते- 7
आयरलैंड ने जीते- 0
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए आयरलैंड टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
ये भी पढ़ें: रियान पराग की Youtube हिस्ट्री दुनिया के सामने आई, इन एक्ट्रेस के हॉट वीडियोज करते हैं सर्च
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार…दोनों को किया बाहर, विराट को सौंपी कप्तानी, पूर्व दिग्गज ने चुनी अनोखी प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
8 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
1 hr agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
5 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines