India vs England, Shreyas Iyer: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज यानी 11 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज बाउल ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. श्रेयस ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर ली है.
श्रेयस अय्यर ने कर ली धोनी की बराबरी
श्रेयस अय्यर अब एमएस धोनी के साथ टी20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले संयुक्त रूप से पहले कप्तान बन गए हैं. धोनी ने मई 2021 से फरवरी 2012 के बीच लगातार 7 बार टॉस जीता था और लंबे समय तक इस मामले में नंबर-1 कप्तान बन हुए थे. लेकिन अब श्रेयस ने लगातार 7 टॉस जीतकर धोनी की बराबरी कर ली है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबलों में लगातार टॉस जीतकर यह उपलब्धि हासिल किया है.
इस मामले में श्रेयस ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पिछले मैच में उन्होंने लगातार 6 टॉस जीतकर कोहली की बराबरी की थी, लेकिन अब साउथटेम्पटन में भी लगातार 7वां टॉस जीतकर वह कोहली से आगे निकल गए हैं. इस मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 5 टॉस के साथ चौथे नंबर पर हैं.
T20I में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान
- 7 – एमएस धोनी (2010-12)
- 7 – श्रेयस अय्यर (2026) *
- 6 – विराट कोहली (2019)
- 5 – एमएस धोनी (2007)
- 5 – रोहित शर्मा (2020-22)
ये भी पढ़ें- संजीव गोयनका की टीम से जुड़े केन विलियमसन, संन्यास के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
IND vs ENG 5th T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: क्यों सिर्फ 3 पारियों के बाद ही वैभव सूर्यवंशी हुए प्लेइंग 11 से बाहर? गंभीर-अय्यर ने की ‘नाइंसाफी’
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
22 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines