संजीव गोयनका की टीम से जुड़े केन विलियमसन, संन्यास के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
Kane Williamson: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड 2026 में एक नई भूमिका में नजर आएंगे. विलियमसन को संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है.
Kane Williamson and Sanjiv Goenka (Image generated by AI)
---विज्ञापन---
Kane Williamson: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने करियर में एक नई पारी की शुरुआत कर दी है. विलियमसन इंग्लैंड में खेली जाने वाली 100 गेंदों की लीग द हंड्रेड 2026 में एक नई भूमिका में नजर आएंगे. विलियमसन को संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति सुपर जायंट्स के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है और आगामी सीजन में विलियमसन का अनुभव टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बैटिंग कोच बने केन विलियमसन
21 जुलाई से शुरू हो रहे द हंड्रेड 2026 से पहले मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को अपना बैटिंग कोच बनाया है. फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 11 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नियुक्त की जानकारी दी और विलियमसन का स्वागत किया. विलियमसन आधुनिक क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी, शांत नेतृत्व और निरंतर प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई और अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. उनका अनुभव सुपरजायंट्स टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान और स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम को टीम का नया कप्तान बनाया गया है. ऐसे में विलियमसन, लैंगर और मार्करम की तिकड़ी फ्रेंचाइजी को पहली बार द हंड्रेड का खिताब दिलाने की कोशिश करेगी.
केन विलियमसन ने इसी साल 12 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया और अपने 16 साल के शानदार करियर पर विराम लगाया. विलियमसन ने 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने करियर में न्यूजीलैंड के लिए 378 मुकाबले खेले, जिसकी 452 पारियों में 48.12 की औसत से 19346 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 48 शतक और 103 अर्धशतक निकले, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन रहा. वह न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

Charisma. Coolness. Kane. 😍
Delighted to have Kane Williamson at Manchester Super Giants as the men’s team batting coach ahead of the upcoming #TheHundred campaign ✨ pic.twitter.com/ibXB5VTt2z
— Manchester Super Giants (@ManchesterSG100) July 11, 2026
जस्टिन लैंगर के साथ करेंगे काम
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान और स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम को टीम का नया कप्तान बनाया गया है. ऐसे में विलियमसन, लैंगर और मार्करम की तिकड़ी फ्रेंचाइजी को पहली बार द हंड्रेड का खिताब दिलाने की कोशिश करेगी.
केन विलियमसन ने इसी साल 12 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया और अपने 16 साल के शानदार करियर पर विराम लगाया. विलियमसन ने 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने करियर में न्यूजीलैंड के लिए 378 मुकाबले खेले, जिसकी 452 पारियों में 48.12 की औसत से 19346 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 48 शतक और 103 अर्धशतक निकले, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 251 रन रहा. वह न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/संजीव गोयनका की टीम से जुड़े केन विलियमसन, संन्यास के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.