IND vs ENG: क्यों सिर्फ 3 पारियों के बाद ही वैभव सूर्यवंशी हुए प्लेइंग 11 से बाहर? गंभीर-अय्यर ने की ‘नाइंसाफी’

IND vs ENG: टीम इंडिया पिछले 2 सीरीज से गलती पर गलती करती जा रही है. जिसके कारण ही पिछले 6 मैचों से टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. अब 5वें टी-20 मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 2 चौके लगाए (Pic Credit- AI)

IND vs ENG: टीम इंडिया टी-20 सीरीज में पहले से ही 0-3 से हार चुकी है. अब सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. जहां पर ट्रैफिक में फंस जाने के कारण टॉस के साथ हुआ. टीम इंडिया ने आखिरकार हुए टॉस में जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.

विज्ञापन

क्यों वैभव सूर्यवंशी को किया गया ड्रॉप? 

सिर्फ 3 पारियों में फेल होने के बाद ही वैभव सूर्यवंशी को क्यों प्लेइंग 11 से बाहर किया गया? इसके बारे में सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है. फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्यों लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी तिलक वर्मा को मौका दिया जा रहा है. दरअसल लगातार हार के बाद टीम इंडिया ने संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी कराई है. ऐसे में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर किया है. सूर्यवंशी जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में उन्हें वहां पर लगातार 3 मुकाबले खेलने को मिल सकते हैं. 

विज्ञापन

वहीं संजू सैमसन जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट ने ये रिस्क लिया है. हालांकि फैंस का मानना है कि तिलक वर्मा को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए था. दरअसल भारतीय टीम मैनेजमेंट सभी के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव नहीं करना चाहती थी. तिलक वर्मा के बाहर होने पर संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकता था. 

ये भी पढ़ें: किस देश के खिलाफ टीम इंडिया ने खेला था पहला T20 मुकाबला? इस दिग्गज ने की कप्तानी 

विज्ञापन

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

टीम इंडिया (प्लेइंग 11): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा. 

इंग्लैंड (प्लेइंग 11): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ