IND vs ENG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाला महेला जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड

Rohit Sharma Record: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में शानदार पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Rohit Sharma Record

Rohit Sharma Record

Rohit Sharma Record: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर में एक के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते जा रहे हैं। गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया। कप्तान ने 39 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक 146.15 के स्ट्राइक रेट से 57 रन जड़े। इसी के साथ सिक्सर किंग ने अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज किए।

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप में 50 लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी 

रोहित शर्मा टी-20 विश्व कप में 50 छक्के लगाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अब वह केवल क्रिस गेल के रिकॉर्ड से पीछे हैं। जिन्होंने विश्व कप में 63 छक्के ठोके हैं। रोहित ऐसे सिर्फ दूसरे ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 50 छक्कों का आंकड़ा पार किया है। हिटमैन ने इसी के साथ साबित कर दिया है कि उन्हें असली सिक्सर किंग क्यों कहा जाता है। इस मामले में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जोस बटलर हैं। जिन्होंने 43 छक्के जमाए हैं।

विज्ञापन

तोड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड 

रोहित ने इसी के साथ श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला। दरअसल, महेला जयवर्धने के नाम टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज था। वह 111 चौके जमाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किए हुए थे। रोहित ने 113 चौके लगाकर ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला। रोहित शर्मा ने इसी के साथ कप्तान के तौर पर 5000 रन पूरे कर लिए।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने बनाए 171 रन

रोहित की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इस अहम मैच में 172 रन का स्कोर खड़ा किया। मुश्किल पिच पर टीम इंडिया के बल्लेबाज असरदार साबित हुए। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 47, हार्दिक पांड्या ने 23, रवींद्र जडेजा ने 17 और अक्षर पटेल ने 10 रन की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ