IND vs ENG: बिना जूता पहने रन भागने लगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट मैच हुई अजीबोगरीब घटना

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले मैच में ऋषभ पंत के साथ अनोखी घटना हुई, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Cricket News (90)
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच हेडिंग्ल में 20 जून से खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में जलवा बिखेरा। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया, जबकि दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सेंचुरी ठोकी। शतक के बाद पंत ने कई आक्रामक शॉट खेले। हालांकि इस दौरान पंत बिना जूता पहने ही रन भागने लगे।

कैमरे में कैद हुई आजीबोगरीब घटना

ऋषभ पंत ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अपना सातवां टेस्ट शतक जमा दिया। इसके बाद वह कुछ आक्रामक शॉट खेलते हुए दिखे। मैच के दौरान पंत का जूता उनके पैर से निकल गया। इसके बाद वह बिना जूते के रन भागने लग गए। ये अजीबोगरीब घटना कैमरे में कैद हो गई। आमतौर पर इस तरह का मामला कम ही देखने को मिलता है।

Advertisment

पंत की शानदार शतकीय पारी

ऋषभ पंत ने इस मैच में 178 गेंदों में 134 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने सभी दिशा में खुलकर रन बनाए। पंत ने 12 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए। हालांकि 107.2 ओवर में वह जोश टंग का शिकार हो गए। हालांकि तब तक वह अपना काम बखूबी कर गए थे। पंत के अलावा शुभमन गिल ने भी 227 गेंदों में 147 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी 159 गेंदों में 101 रन बनाए थे। दूसरे दिन लंच होने तक भारत का स्कोर 108.4 ओवर में 454/7 है।

एशिया के बाहर एक पारी में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा तीन शतक

जायसवाल, गिल और पंत ने इस मैच के जरिए खास लिस्ट में जगह बनाई। तीनों का शुमार एशिया के बाहर एक पारी में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा तीन शतक लगाने वाली लिस्ट में शामिल हो गया।

गावस्कर, श्रीकांत और मोहिंदर बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 1986
द्रविड़, तेंदुलकर और गांगुली बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2002
सहवाग, द्रविड़ और कैफ बनाम वेस्टइंडीज ग्रॉस आइलेट 2006
जायसवाल, गिल और पंत बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ