Live Updates
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: टीम इंडिया छठी बार बनी अंडर19 वर्ल्ड चैंपियन
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया है. इंग्लिश टीम 40.2 ओवरों में 311 रनों पर सिमट गई. इंडिया ए के लिए आरएस अंबरीश ने 3 विकेट तो वहीं कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने 2-2 विकेट झटके.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: कालेब फाल्कनर ने जड़ा शानदार शतक
इंग्लिश टीम हार के बेहद करीब पहुंच गई है, लेकिन कालेब फाल्कनर ने शानदार शतक जड़ा है. फाल्कनर 64 गेंदों में 110 रन बनाकर खेल रहे हैं. जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: जीत के बेहद करीब पहुंची टीम इंडिया
टीम इंडिया को मैनी लम्सडेन के रूप में 9वां विकेट मिला है. छठी बार चैंपियन बनने के लिए अब टीम इंडिया को सिर्फ 1 विकेट और चाहिए. हालांकि कालेब फाल्कनर दूसरे छोर पर लड़ाई करते हुए नजर आए.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: इंग्लिश टीम को लगा एक और बड़ा झटका
2 ओवरों में 4 विकेट गंवाने के बाद इंग्लिश टीम के लिए कालेब फाल्कनर और जेम्स मिंटो के बीच पार्टनरशिप हुई. जिसे आरएस अंबरीश ने तोड़ते हुए मिंटो को 28 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया जीत के और करीब पहुंच गई है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: अंत तक लड़ रही है इंग्लिश टीम
मिडिल आर्डर के फेल होने के बाद इंग्लिश टीम ने कमबैक किया है. कालेब फाल्कनर और जेम्स मिंटो के बीच अच्छी पार्टनरशिप हुई है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: कालेब फाल्कनर ने जड़ा अर्धशतक
इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज कालेब फाल्कनर ने फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करके अर्धशतक जड़ा है. कालेब फाल्कनर सिर्फ 27 गेंदों में ही 54 रन बनाकर खेल रहे हैं. जिसके कारण ही मैच में अभी इंग्लिश टीम जिंदा नजर आ रही है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ाई
इंग्लैंड की टीम एक समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी. आयुष म्हात्रे के बाद दीपेश देवेंद्रन के ओवर में भी 2 विकेट गिरे हैं. जिसके कारण ही टीम ने 177 रनों पर ही 7 विकेट गिर गए हैं. हालांकि उन्हें अभी भी जीत के लिए 235 रनों की जरूरत है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
कप्तान आयुष म्हात्रे के ओवर में इंग्लिश टीम ने 2 विकेट गंवा दिए हैं. सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स 66 रन बनाकर म्हात्रे का शिकार बने. वहीं राल्फी अल्बर्ट जीरो के स्कोर पर ही रन आउट हो गए. इन दोनों विकेट के साथ ही इंग्लैंड की 174 रनों के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: बेन डॉकिन्स ने जड़ा अर्धशतक
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स ने शानदार बल्लेबाजी करके अर्धशतक जड़ दिए हैं. बेन डॉकिन्स अभी भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंड़िया पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत को मिली तीसरी सफलता
टीम इंडिया को तीसरा विकेट मिला है. कनिष्क चौहान ने कप्तान थॉमस रेव को 31 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया की मैच में पकड़ थोड़ी मजबूत हुई है. हालांकि नियमित अंतराल में विकेट निकालने होंगे.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: टीम इंडिया ने किया पलटवार
इंग्लैंड के बल्लेबाज अब तेजी से रन बनाने का प्रयास कर रहे थे. जिसके कारण टीम इंडिया दबाव में आ गई थी. इस बीच खिलान पटेल ने बेन मायर्स 45 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसी के साथ इंग्लिश टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में किया कमबैक
इंग्लैंड की टीम ने पहला विकेट गंवाने के बाद शानदार कमबैक किया है. जिसके कारण ही टीम ने 11 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए हैं. अब टीम इंडिया के गेंदबाजों को धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत को मिली पहली सफलता
इंग्लैंड पारी के 5वें में अंबरीश ने भारत को पहली सफलता दिलाई. अबंरीश ने जोसेफ मूर्स को आउट किया. मूर्स 16 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर 5 ओवर के बाद 19/1 है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: 2 ओवर तक नहीं खुला इंग्लैंड का खाता
412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआती दो ओवर तक अपना खाता भी नहीं खोल सकी है. भारत के आरएस अंबरीश और खिलन पटेल ने लगातार दो ओवर में इंग्लिश बल्लेबाजों को एक रन भी नहीं बनाने दिया.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के लिए बेन डॉकिन्स और जोसेफ मूर्स पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज आरएस अंबरीश पहला ओवर करने आए हैं.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत ने दिया 412 रनों का बड़ा टारेगट
भारत ने फाइनल में इंग्लैंड के सामने 412 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर शतक जड़ा. उनके अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन बनाए. जबकि वेदांत त्रिवेदी ने 32 रन और विहाल मल्होत्रा ने 30 रन जोड़े. वहीं, इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत का सातवां विकेट गिरा
46वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को आरएस अंबरीश के रूप में सांतवां झटका लगा. अंबरीश 18 रन बनाकर जेम्स मिंटो की गेंद पर आउट हुए. इससे पहले 45वें ओवर में अभिज्ञान कुंडू 31 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए थे. फिलहाल भारत का स्कोर 45 ओवर के बाद 367/6 रन है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
37वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को पांचवां झटका लगा. वेदांत त्रिवेदी 36 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले 35वें ओवर में विहान मल्होत्रा 30 रन बनाकर आउट हुए थे. भारत का स्कोर 37 ओवर के बाद 309/5 है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत का स्कोर 250 के पार
भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच चुका है. भारत ने 29 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं. 26वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी 175 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल विहान मल्होत्रा 10 रन और वेदांत त्रिवेदी 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: टूर्नामेंट के टॉप स्कोर बने वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा (435 रन) को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन गए हैं. उनके नाम 439 रन हैं, हालांकि इसी मैच की अलगी पारी में इंग्लैंड के बेन मेयस उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं, जिनके नाम अभी 399 रन हैं, उन्हें वैभव को बीट करने के लिए 41 रन की जरूरत होगी.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: वैभव सूर्यवंशी 175 पर आउट
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी का सिलसिला 175 रन पर थम गया. उन्होंने 80 गेंदों पर 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से ये आंकड़ा छुआ. उन्हें मैनी लुम्सडेन ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करा दिया.
ये भी पढे़ं- 15 चौके, 15 सिक्स… 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में मचाया हाहाकार, तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: वैभव सूर्यवंशी का स्कोर 150 के पार
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में एक और माइलस्टोन हासिल कर लिया है. शतक बनाने के पार उनका स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंच गया है. वो इंग्लिश गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रहे हैं.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक वैभव के नाम
वैभव सूर्यवंशी का 55 गेंदों में शतक अंडर-19 वर्ड कप में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है, वो इस टूर्नामेंट में जापान के विल मालयज़ुक से पीछे हैं, जिन्होंने इस एडिशन में 51 गेंदों में सैंकड़ा जड़ा था
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: वैभव सूर्यवंशी ने ठोका तूफानी शतक
भारतीय स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में तूफानी शतक ठोक दिया है. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के जड़े. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत को लगा दूसरा झटका
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को आयुष म्हात्रे के रूप में दूसरा झटका लगा. कप्तान म्हात्रे 51 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए. इससे पिछली गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया था. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और भारत का स्कोर 19 ओवर के बाद 162/2 है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत का स्कोर 100 के पार
भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है. भारत ने 14 ओवर में एक विकेट पर 107 रन बना लिए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 37 गेंदों पर 57 रन और आयुष म्हात्रे 36 गेंद पर 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: वैभव सूर्यवंशी ने ठोका शानदार अर्धशतक
भारतीय स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक और शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. वैभव ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत ने 10 ओवर में बनाए 79
भारत ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों पर 42 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत को लगा पहला झटका
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को एरोन जॉर्ज के रूप में पहला झटका लगा. एरोन 11 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें एलेक्स ग्रीन ने आउट किया. वहीं, वैभव सूर्यवंशी 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज सेबेस्टियन मॉर्गन पहला ओवर करने आए हैं.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: इंग्लैंड की प्लेइंग XI
बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत की प्लेइंग XI
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (डब्ल्यू), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगे सबकी नजरें
14 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े रन मशीन रहे हैं. उन्होंने 6 मैचों में कुल 264 रन बनाए हैं और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. हालांकि, अभी तक उनके बल्ले से कोई शतक नहीं आया. हालांकि, सेमीफाइनल में वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए थे. ऐसे में फाइनल में भी उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत U19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
इंग्लैंड अंडर-19 टीम: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रेव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: छठी बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारत ने इससे पहले पांच बार 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती है. वहीं, इंग्लैंड ने एकमात्र बार 1998 में खिताब जीता था और वह इस 28 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगा.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह.
इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत-इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल की जंग आज
भारत और इंग्लैंड की टीमें आज (6 फरवरी) अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम 1998 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी.
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 Live: भारत-इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल की जंग आज
भारत और इंग्लैंड की टीमें आज (6 फरवरी) अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम 1998 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी.
India vs England U19 World Cup 2026 Final Highlight: इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवरों में 311 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर टीम इंडिया छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनी है.
वैभव सूर्यवंशी ने की धमाकेदार बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वैभव ने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 15 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के जड़े. उनके अलावा, कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन बनाए. जबकि वेदांत त्रिवेदी ने 32 रन और उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने 30 रन जोड़े. अंत में ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी खेली. वहीं, इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए. इंग्लिश टीम के गेंदबाज पूरी पारी में ही परेशान ही नजर आए.
टीम इंडिया छठी बार बनी अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन
इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत मिली. बेन डॉकिन्स ने 66 रनों की अहम पारी खेली, तो वहीं बेन मायर्स ने भी 28 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. कप्तान टॉमस रेव ने 31 रन तो वहीं जेम्स मिंटो ने 28 रनों की पारी खेली. अंत में कालेब फाल्कनर ने सिर्फ 67 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली. जिसमें 9 चौके और 7 छक्के जड़े. उसके बाद भी उनकी टीम 40.2 ओवरों में 311 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और 100 रनों से हार गई. इंडिया अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आरएस अंबरीश ने 3 विकेट तो वहीं कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने 2-2 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: 15 चौके, 15 सिक्स… 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में मचाया हाहाकार, तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास
खास लिस्ट में जुड़ा आयुष म्हात्रे का नाम
आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीत चुकी है. भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती है और अब एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. इंग्लिश अंडर-19 क्रिकेट टीम का 28 सालों के बाद चैंपियन बनने का सपना अधूर रह गया. टीम इंडिया ने 10 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला है. जिसमें से 6 बार भारत ने खिताब भी उठाया है.
ये भी पढ़ें: U19 WC 2026 Final: ‘एक बिहारी सब पर भारी…’ वैभव सूर्यवंशी की यादगार पारी के मुरीद हुए ध्रुव जुरेल
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
40 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
43 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines