---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

15 चौके, 15 सिक्स… 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में मचाया हाहाकार, तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया है. वैभव ने अपनी तूफानी पारी में 15 चौके और 15 सिक्स जमाए और हरारे के मैदान पर इतिहास रच डाला.

---विज्ञापन---

Vaibhav Suryavanshi U19 WC Final: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से हाहाकार मचा डाला. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में वैभव ने अपनी तूफानी बैटिंग से हर किसी का दिल जीत लिया. 80 गेंदों की अपनी पारी में वैभव ने चौके-छक्कों की बौछार करते हुए 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

14 साल के बल्लेबाज ने 218 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 15 चौके और इतने ही सिक्स जमाए. वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे तेज शतक जमाया. इसके साथ ही वह सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

---विज्ञापन---

वैभव ने मचाई तबाही

फाइनल मैच में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कैप्टन के इस फैसले को वैभव सूर्यवंशी ने एकदम सही साबित करके दिखाया. पहली गेंद से ही 14 वर्षीय बैटर गजब की लय में दिखाई दिया और उन्होंने इंग्लिश बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया. एरोन जॉर्ज भले ही सस्ते में पवेलियन लौट गए, लेकिन वैभव ने एक छोर से अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी.

उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास की दूसरी सबसे तेज और फाइनल में सबसे तेज सेंचुरी जमाई. उन्होंने अपने शतक तक पहुंचने के लिए महज 55 गेंदें खेलीं. 80 गेंदों का सामना करते हुए वैभव ने 175 रनों की लाजवाब पारी खेली. हालांकि, वह अपने दूसरे शतक से चूक गए.

---विज्ञापन---

सबसे तेज 150 रन

वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 14 वर्षीय बैटर ने अपने 150 रन सिर्फ 71 गेंदों में पूरा किया. इसके साथ ही वह अंडर-19 की एक पारी में सर्वाधिक सिक्स जमाने वाले बैटर भी बन गए हैं. उन्होंने 18 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला. साल 2008 में माइकल हिल ने नामीबिया के खिलाफ अपनी तूफानी पारी के दौरान 12 सिक्स जमाए थे.

First published on: Feb 06, 2026 03:27 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola