
1 / 6
5 English Player To Watch Out For In U19 World Cup 2026 Final: यंग इंडियन क्रिकेट टीम 6 फरवरी को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला करेगी. भारत ने 5 बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) ये खिताब जीता है, और यूथ 'मेन इन ब्लू' की नजर छठी ट्रॉफी पर. हालांकि यंग इंग्लिश ब्रिगेड को हल्के में लेने की जरा सी भी गलती नहीं करनी चाहिए. इस टीम में ऐसे 5 क्रिकेटर हैं जो 'आयुष म्हात्रे की आर्मी' के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.

2 / 6
इंग्लैंड के बेन मेयस यंग टीम इंडिया के लिए फाइनल में कड़ी चुनौती पैदा कर सकते हैं. उन्होंने इस सीजन के 6 मुकाबलों में 79.80 की जबरदस्त एवरेज और 108.71 की स्ट्राइक रेट से 399 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 191 रहा. अगर वो 37 रन और बना लेंगे, तो इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन जाएंगे.

3 / 6
थॉमस रेव इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, जो टीम के कप्तान भी हैं. इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में उन्होंने 74.75 की एवरेज और 101.0 की स्ट्राइक रेट 299 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक 2 अर्धशतक शामिल हैं. अगर ये बैटर जल्दी आउट नहीं हुआ तो भारत के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है.

4 / 6
इंग्लैंड को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में मैनी लुम्सडेन का अहम रोल रहा है. उन्होंने 6 मैचों में 11.73 की एवरेज और 3.95 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट झटके हैं, वो फिलहाल इस टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर रहे हैं. टाइलट क्लैश के दौरान उनके निशाने पर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे बल्लेबाज होंगे.

5 / 6
राल्फी अल्बर्ट एक बेहतरीन गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम का गेम बिगाड़ सकते हैं, उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेले गए 6 मैचों में 4.51 की औसत और 28.20 की स्ट्राइक रेट से 10 विकेट हासिल किए हैं. इंग्लिश टीम को फाइनल में उनसे काफी उम्मीदें हैं.

6 / 6
कैलेब फॉल्कनर की परफॉर्मेंस इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में एवरेज रही है, लेकिन वो फाइनल में भारत के लिए एक बड़ा चैलेंज पैदा कर सकते हैं. उन्होंने 48.50 की औसत और 85.08 की स्ट्राइक रेट से 194 रन बनाए हैं.