भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. उनके अलावा, विल जैक्स ने 35 रन, जोस बटलर ने 25 रन और सैम करन ने 18 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट झटके.
A t20worldcup classic in Mumbai as India beat England in a nail-biter to reach the Final 🔥
📝: https://t.co/w7G9C2FaMw pic.twitter.com/kazCgeeHDs
— ICC (@ICC) March 5, 2026
आखिरी ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड को जैकब बेथेल के रूप में 7वां झटका लगा. जैकब बेथेल 48 गेंदों पर 105 रन बनाकर रन आउट हो गए. अब इंग्लैंड को जीत के लिए 5 गेंदों पर 29 रन चाहिए.
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 19 ओवर में 6 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत है.
19वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड ने सैम करन के रूप में अपना छठा विकेट गंवा दिया. करन 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए.
जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ तूफानी शतक जड़ दिया है. बेथेल ने सिर्फ 45 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े.
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को 5वां झटका लगा. अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को पवेलियन भेज दिया है. जैक्स 20 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने बाउंड्री लाइन पर जैक्स का शानदार कैच पकड़ा. 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 172 रन है. अब टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 82 रन की जरूरत है.
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 18 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं. अब इंग्लैंड को अब बचे हुए 2 ओवर यानी 12 गेंदों पर रनों की जरूरत है. फिलहाल जैकब बैथल 96 रन और सैम करन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं और मैच रोमांचक हो गया है.
इंग्लैंड ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बना लिए हैं. अब टीम को 24 गेंदों पर 61 रन चाहिए, जो काफी मुश्किल काम है.
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 13 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बना लिए हैं. फिलहाल जैकब बैथल 65 रन और विल जैक्स 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड टीम को अब जीत के लिए 42 गेंदों पर 94 रनों की जरूरत है.
जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. बेथेल ने सिर्फ 19 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं. फिलहाल विल जैक्स 11 और जैकब बेथल 49 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब इंग्लैंड को जीत के लिए 60 गेंद पर 135 रन की जरूरत है.
8वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड को चौथा झटका लगा. अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन को आउट किया. बैंटन सिर्फ 5 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 99 रन है.
6वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा. वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को पवेलियन भेज दिया है. बटलर 17 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए.
इंग्लैंड ने शुरुआती 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं. फिलहाल जोस बटलर 25 रन और हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.
5वें ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई. बुमराह ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. ब्रूक सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए.
254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के लिए जोस बटलर और फिल साल्ट पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर करने आए हैं.
दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही भारत को पहली सफलता मिल गई. हार्दिक पांड्या ने फिल साल्ट को पवेलियन भेज दिया है. साल्ट सिर्फ 5 रन बनाकर हार्दिक का शिकार बने. इंग्लैंड ने सिर्फ 13 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रनों का स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली. संजू के अलावा, शिवम दुब ने 43 रन, ईशान किशन ने 39 रन, हार्दिक पांड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली. अब इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 20 ओवर में 254 रन बनाने होंगे.
आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में 7वां झटका लगा. हार्दिक 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर रन आउट हो गए.
19वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को छठा झटका लगा. तिलक वर्मा सिर्फ 7 गेंदों पर 21 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट किया. आउट होने से पहले तिलक ने आर्चर के ओवर में तीन छक्के जड़े.
IND vs ENG Semi-Final, T20 World Cup 2026 Highlights: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी. उनके अलावा, विल जैक्स ने 35 रन, जोस बटलर ने 25 रन और सैम करन ने 18 रनों का योगदान दिया. वहीं, भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी 1-1 विकेट हासिल किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसके अलावा शिवम दुबे ने 43, ईशान किशन ने 39, हार्दिक पांड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर करना चाहेगी.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---