IND vs ENG Jasprit Bumrah Released Team India Squad Ranchi Test Mukesh Kumar rejoins

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट से बाहर, टीम में वापस लौटा एक खिलाड़ी

Jasprit Bumrah Ruled Out Ranchi Test India vs England: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रांची टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी देते हुए एक खिलाड़ी को टीम में वापस भी बुला लिया है। बुमराह ने मौजूदा सीरीज के तीन मैचों में कमाल की गेंदबाजी की है।

Jasprit Bumrah Ruled Out Ranchi Test India vs England: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रांची टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बुमराह के बारे में मंगलवार रात बीसीसआई ने ट्वीट करते हुए इस फैसले की जानकारी दी है। वहीं बुमराह की जगह एक खिलाड़ी को स्क्वॉड में वापस बुला लिया गया है। यानी 23 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले रांची टेस्ट से पहले टीम इंडिया का स्क्वॉड भी अब बदल गया है। सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम 2-1 से आगे हैं। अब रांची में टीम की नजरें जहां सीरीज कब्जाने पर होंगी वहीं बुमराह के बिना भारतीय गेंदबाजों के लिए यह राह आसान नहीं होने वाली है।

विज्ञापन

कौन लेगा बुमराह की जगह?

अगर स्क्वॉड की बात करें तो जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई ने चौथे टेस्ट के लिए स्क्वॉड से रिलीज किया है। वहीं इतना ही नहीं टीम में एक बदलाव भी हुआ है। बुमराह की जगह मुकेश कुमार को रांची टेस्ट के लिए वापस स्क्वॉड में जोड़ लिया है। आपको बता दें कि मुकेश को राजकोट टेस्ट से पहले रिलीज कर दिया गया था। वह रणजी ट्रॉफी खेले और वहां शानदार प्रदर्शन भी किया। अब उनकी टीम इंडिया के स्क्वॉड में वापसी हो गई है। देखना होगा कि रांची में उन्हें जगह मिलती है या आकाशदीप डेब्यू करेंगे।

विज्ञापन

बुमराह ने किया शानदार प्रदर्शन

अगर मौजूदा सीरीज की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट में 9 विकेट लेने के साथ-साथ इस सीरीज में कुल 17 विकेट तीन मैचों में लिए थे। उनके ना होने से टीम इंडिया को झटका जरूर लगेगा लेकिन बोर्ड ने अपनी रिलीज में बताया है कि लगातार बिजी शेड्यूल और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह को आराम दिया है। एक झटका और यह लगा कि केएल राहुल चौथे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाशदीप।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ