IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI का ऐलान, जोफ्रा आर्चर समेत कई स्टार खिलाड़ी बाहर

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा. इस मुकाबले से एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस मैच के लिए जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है.

England Cricket Team

England Cricket Team

England Playing XI vs India for 1st T20I: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. 1 जुलाई को चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, सॉनी बेकर और लेग स्पिनर रेहान अहमद को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. आर्चर और टंग हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने पहले टी20 में उन्हें आराम देने का फैसला किया है.

विज्ञापन

पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान

इंग्लैंड ने मंगलवार, 30 जून को भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया. इस मैच में इंग्लैंड की टीम अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलित संयोजन के साथ मैदान पर उतरेगी. सलामी बल्लेबाज के रूप में फिल साल्ट और जोस बटलर पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी युवा ऑलराउंडर जैकब बेथल और टॉम बैंटन के कंधों पर होगी.

विज्ञापन

ऑलराउंडर सैम करन, विल जैक्स और लियाम डॉसन बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम को मजबूती देंगे. वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान साकिब महमूद और ल्यूक वुड संभालेंगे, जबकि अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद से मध्य ओवरों में विकेट निकालने की उम्मीद रहेगी. वहीं, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, सॉनी बेकर और लेग स्पिनर रेहान अहमद इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहला मुकाबला

इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में मैदान पर उतरेगी. इंग्लिश टीम ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेला था. उस मैच में जैकब बेथल के शानदार शतक के बावजूद इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया था. वहीं, भारतीय टीम हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हारकर इंग्लैंड पहुंची है. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा जड़ सकते हैं स्पेशल ‘सेंचुरी’, रोहित-विराट के एलीट क्लब में करेंगे एंट्री!

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग और ल्यूक वुड.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ