---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा जड़ सकते हैं स्पेशल ‘सेंचुरी’, रोहित-विराट के एलीट क्लब में करेंगे एंट्री!

IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अभिषेक इतिहास रचने से सिर्फ 2 छक्के दूर हैं. इसके साथ ही वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के एलिट क्लब में शामिल हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

India vs England: टीम इंडिया 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है. आयरलैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम इस सीरीज में वापसी करना चाहेगी. वहीं, इस सीरीज में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. अभिषेक सिर्फ दो छक्के जड़ते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इसके साथ ही वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के एलिट क्लब में शामिल हो जाएंगे.

अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

अगर अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दो छक्के जड़ देते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 100 छक्के पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे. अभिषेक ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 98 छक्के लगाए हैं. अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो छक्के लगाते ही वह 100 छक्कों का आंकड़ा छू लेंगे.

---विज्ञापन---

उनसे पहले चार खिलाड़ी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे अधिक सिक्स लगाए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है. हिटमैन ने टी20I में भारत के लिए खेलते हुए 205 छक्के जड़े हैं.

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

  • रोहित शर्मा – 205
  • सूर्यकुमार यादव – 179
  • हार्दिक पांड्या – 126
  • विराट कोहली – 124
  • अभिषेक शर्मा – 98*
  • केएल राहुल – 99

अभिषेक का शानदार टी20I करियर

अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए 48 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.04 की औसत और 191.63 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1487 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और 10 अर्धशतक भी निकले हैं. अभिषेक मौजूदा टी20I रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं.

---विज्ञापन---

हालांकि, आयरलैंड दौरे पर अभिषेक का बल्ला खामोश रहा था. वह पूरी सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल सके और दूसरे टी20 में तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनसे दमदार वापसी की उम्मीद होगी. टीम इंडिया के लिए भी उनका फॉर्म में लौटना बेहद अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 से बाहर होते ही जर्मनी के स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, जाते-जाते बना गए अनचाहा रिकॉर्ड

IND vs ENG टी20 सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखवेन्यूशहर
पहला टी201 जुलाई 2026रिवरसाइड ग्राउंडचेस्टर-ली-स्ट्रीट (डरहम)
दूसरा टी204 जुलाई 2026एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्डमैनचेस्टर
तीसरा टी207 जुलाई 2026ट्रेंट ब्रिजनॉटिंघम
चौथा टी209 जुलाई 2026सीट यूनिक स्टेडियमब्रिस्टल
पांचवां टी2011 जुलाई 2026यूटिलिटा बाउलसाउथम्प्टन

ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर दिया बड़ा बयान

First published on: Jun 30, 2026 09:46 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola