India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार 7 मार्च से सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बर्फीले पहाड़ों से घिरे धर्मशाला के सुंदर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से कुछ ही घंटों पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इसके अनुसार इंग्लैंड के दो खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं। वहीं इतना ही नहीं इस मैच के लिए असाइन किए गए अंपायर जोएल विल्सन और कुमार धर्मसेना भी बीमार हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जानकारी दी कि जो दो खिलाड़ी बीमार हैं उन्हें टीम से अलग रखा गया है। वहीं फील्ड अंपायर्स के बीमार होने पर फोर्थ अंपायर जयराम मदनगोपाल (Jayaraman Madanagopal) फील्ड पर उतर सकते हैं।
कौन से दो खिलाड़ी हुए बीमार?
इंग्लैंड की टीम ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था। इस मैच के लिए जारी प्लेइंग 11 का हिस्सा शोएब बशीर पेट में दिक्कत की वजह से बीमार हैं। वहीं तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन हालांकि इस टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वह भी बीमार हैं। इसकी जानकारी खुद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने दी। उन्होंने हालांकि, इसको लेकर कोई चिंता नहीं जताई है। उनका मानना है कि मैच से पहले तक बशीर सही हो जाएंगे।
क्या बोले बेन स्टोक्स?
इसको लेकर बेन स्टोक्स ने कहा,’मुझे नहीं लगता कि इसमें चिंता की कोई बात है। मैच से एक दिन पहले आप किसी को भी लेकर रिस्क नहीं ले सकते। इसलिए हमने उन्हें टीम से दूर रखने का फैसला किया। जब बुधवार सुबह शोएब बशीर और ऑली रॉबिन्सन उठे तो उनके पेट में दिक्कत हो रही थी। इसलिए हमने उन्हें दूर रखना उचित समझा ताकि कुछ फैल ना सके। यह कोई बड़ा इश्यू नहीं है। हमने इसको लेकर ज्यादा दूर की नहीं सोची है।’
नहीं सही हुए बशीर, रॉबिन्सन तो किसे मिलेगा मौका?
अगर बशीर नहीं सही हुए तो इंग्लैंड के लिए एक दिक्कत पैदा हो सकती है। क्योंकि जैक लीच पहले से ही चोटिल होकर बाहर हैं। इसके अलावा रेहान अहमद भी भारत लौट गए थे। ऐसे में आखिरी समय पर इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ भी तो किसे मौका मिलेगा यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि पिछले मैच में खेलने वाले पेसर ऑली रॉबिन्सन भी बीमार हैं। अगर तीन पेसर भी खिलाने का मन बनाते हैं कप्तान तो भी वह विकल्प की कमी से जूझ सकते हैं। ऐसे में पूरी सीरीज में बेंच पर बैठने वाले गट एटकिंसन को मौका मिल सकता है।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
बेन डकेट, जैक क्रॉली, जॉनी बेयरस्टो, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टली, मार्क वुड, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
यह भी पढ़ें- मुनव्वर फारूकी ने लिया सचिन तेंदुलकर का विकेट, सोशल मीडिया पर Video जमकर वायरल
यह भी पढ़ें- IND vs ENG Playing 11: टीम इंडिया में एक बदलाव, नहीं बाहर होंगे रजत पाटीदार! रोहित शर्मा का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 min agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
34 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
4 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines