Munawar Faruqui Takes Sachin Tendulkar Wicket ISPL T20 League Exhibition Match

मुनव्वर फारूकी की गेंद पर मात खा गए सचिन तेंदुलकर, मास्टर ब्लास्टर के विकेट का Video वायरल

Munawar Faruqui Dismissed Sachin Tendulkar: बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूखी ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का विकेट लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह मैच था इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग से पहले खेले गए एक प्रदर्शनी मैच का। इस मैच में सचिन की मास्टर्स 11 के सामने थी अक्षय कुमार की खिलाड़ी 11।

Munawar Faruqui Dismissed Sachin Tendulkar ISPL T10 League: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को दुनिया के एक से बढ़कर एक दिग्गज गेंदबाज के लिए आउट करना आसान नहीं था। मगर एक सेलिब्रिटी और नॉन क्रिकेटिंग व्यक्ति मुनव्वर फारूकी ने उनका विकेट लेकर उन्हें मात दे दी। हाल ही में बिग बॉस 17 का खिताब जीतने वाले मुनव्वर ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) टी10 लीग से पहले एक प्रदर्शनी मैच में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का विकेट झटका।

विज्ञापन

इस मैच में सचिन तेंदुलकर के खिलाफ रॉबिन उथप्पा और नमन ओझा भी खेल रहे थे। ओझा ने ही सचिन का कैच पकड़ते हुए उन्हें वापस भेजा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस एक से बढ़कर एक रिएक्शन इस पर दे रहे हैं। दरअसल यह मैच बुधवार को आईएसपीएल की शुरुआत से पहले मास्टर्स 11 और खिलाड़ी 11 की टीम के बीच हुआ। खिलाड़ी इलेवन के कैप्टन थे अक्षय कुमार। यह मैच टेनिस बॉल से खेला जा रहा था।

विज्ञापन

जब मुनव्वर ने लिया सचिन का विकेट

https://twitter.com/ItsMunawarFC/status/1765372187647905948

विज्ञापन

फैंस ने किया जमकर रिएक्ट

सचिन तेंदुलकर इस पारी में 17 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट के इस वीडियो पर फैंस ने कई मजेदार रिएक्शन दिए। एक यूजर ने इस पर लिखा कि मुनव्वर लकी तो है जो जहां भी जाता है अपनी सिक्का जमा देता है। एक ने पूछा भाई कितना मल्टी टैलेंटेड हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि भारतीय टीम के लिए सेलेक्ट हो गया भाई। साथ ही एक दो लोगों ने विराट कोहली को लेकर कमेंट कर दिया और कहा कि काश विराट रिटायरमेंट के बाद ऐसी लीग में नहीं खेलेंगे।

सचिन ने खेले कई बेहतरीन शॉट

विज्ञापन

ISPL टी10 लीग में खेलेंगी 6 टीमें

इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह लीग 10-10 ओवर की होगी। इसमें टेनिस बॉल से मैच खेले जाएंगे। इसकी छह टीमों के अलग-अलग मालिक हैं। माझी मुंबई को अमिताभ बच्चन ने खरीदा तो श्रीनगर के वीर के मालिक अक्षय कुमार हैं। वहीं बैंगलोर स्ट्राइकर्स के मालिक ऋतिक रोशन, चेन्नई सिंघम्स के मालिक सूर्या, फाल्कन राइजर्स हैदराबाद के मालिक राम चरण और टाइगर्स ऑफ कोलकाता के मालिक सैफ अली खान व करीना कपूर खान हैं। यह लीग 6 मार्च से 15 मार्च तक खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ