---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG Playing 11: टीम इंडिया में एक बदलाव, नहीं बाहर होंगे रजत पाटीदार! रोहित शर्मा का बड़ा बयान

India vs England 5th Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच धर्मशाला में होगा। इस मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 तय हो चुकी है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर अटकलें लग रही हैं। रजत पाटीदार को एक और मौका मिल सकता है। वहीं एक खिलाड़ी को डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

India vs England 5th Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब धर्मशाला में जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी अपनी पोजीशन को और मजबूत करेगी। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने एक दिन पहले अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था। अब भारतीय टीम की कमजोर कड़ी रजत पाटीदार को माना जा रहा था और 6 पारियों में सिर्फ 63 रन बनाने के बाद उन्हें बाहर करने की खबरें थीं। लेकिन रोहित शर्मा ने मैच से एक दिन पहले अपने बयान से इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

रोहित शर्मा के बयान से मिले संकेत

बुधवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा बयान दिया है। रोहित शर्मा ने अपने बयान में संकेत दिया है कि रजत पाटीदार को एक मौका और मिल सकता है। यानी पाटीदार नहीं बाहर हुए तो इस मैच से पहले स्क्वॉड में वापस जुड़े बुमराह का खेलना तय माना जा रहा है। टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह का खेलना तय माना जा रहा है। यानी टीम इंडिया सिर्फ एक बदलाव के साथ उतर सकती है। लेकिन यहां की कंडीशन तेज गेंदबाजों की मददगार बताई जा रही है। ऐसे में तीन पेसर के खेलने जैसी भी अटकलें हैं।

---विज्ञापन---

देवदत्त पडिक्कल को करना पड़ेगा इंतजार

वहीं केएल राहुल के बाहर होने के बाद देवदत्त पडिक्कल को टीम के साथ जोड़ा गया था। मगर उन्हें अपने डेब्यू का इंतजार करना पड़ सकता है। सरफराज खान ने डेब्यू टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था। रांची में वह खास कमाल नहीं कर पाए थे। रजत पाटीदार ने दूसरे मैच से चौथे मैच तक छह पारियों में निराश किया। लेकिन क्रिकबज ने रोहित के हवाले से लिखा,’बेशक रजत पाटीदार हमारी टीम की अपेक्षाओं के अनुसार और अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। लेकिन उनके अंदर टैलेंट और क्षमता की कमी नहीं है। मैंने उन्हें अच्छा क्रिकेट खेलते हुए देखा है। वह अच्छे खिलाड़ी हैं।

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा,’अगर हम किसी को देखते हैं अच्छी बल्लेबाजी करते हुए और उसे पसंद करते हैं, तो उसे टैलेंटेड प्लेयर कहते हैं। वह टेस्ट में अभी नए हैं तो हमें अभी उन्हें और समय देना होगा। घरेलू क्रिकेट में उनके नाम काफी रन हैं। कई मौके उन्होंने गंवाए लेकिन करियर की शुरुआत में ऐसा होता है। आप नर्वस होते हैं और काफी कुछ करने के लिए सोचते हैं। इसलिए टीम को एक खिलाड़ी को बैक करना चाहिए और इस बात को मानना चाहिए की उसके ऊपर आंतरिक तौर पर कोई दबाव ना हो।’

---विज्ञापन---

इंग्लैंड की Playing 11

बेन डकेट, जैक क्रॉली, जॉनी बेयरस्टो, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।

First published on: Mar 06, 2024 09:26 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola